कुछ साल पहले तक अमेरिका की आर्थिक ताकत को मापने का सबसे बड़ा पैमाना था- ऊँची-ऊँची ऑफिस इमारतें, कॉर्पोरेट टॉवर्स और बिजनेस जिलों का विस्तार। न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो और ऑस्टिन जैसे शहर लगातार नए ऑफिस स्पेस बना रहे थे। कंपनियाँ मानती थीं कि भविष्य उन्हीं विशाल कॉर्पोरेट कैंपस में बसता है जहाँ हजारों कर्मचारी एक साथ बैठकर काम करेंगे, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। अमेरिका में एक नई दौड़ शुरू हो गई है और इस दौड़ का केंद्र इंसान नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ्रढ्ढ है। अब सबसे तेजी से जो इमारतें बन रही हैं, वे ग्लास वाले ऑफिस टॉवर नहीं, बल्कि विशाल डेटा सेंटर्स हैं, ऐसी डिजिटल फैक्ट्रियाँ जिनमें लाखों एआई कैलकुलेशंस हर सेकंड चलती हैं। मार्च 2026 के ताजा आँकड़े इस बदलाव को बेहद स्पष्ट तरीके से दिखाते हैं। अमेरिका में डेटा सेंटर कंस्ट्रक्शन स्पेंडिंग साल-दर-साल 34' बढक़र रिकॉर्ड सालाना 50 बिलियन डॉलर तक पहुँच गई है। यह सिर्फ एक आर्थिक आँकड़ा नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि एआई अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था की संरचना बदल रहा है। अगर 2021 की शुरुआत पर नजर डालें, तो उस समय डेटा सेंटर्स पर खर्च केवल लगभग 9 बिलियन डॉलर था। यानी सिर्फ पाँच वर्षों में यह खर्च 437' उछल चुका है। और अगर 2018 से तुलना करें, जब यह आँकड़ा लगभग 6 बिलियन डॉलर था, तो ग्रोथ 688' की आती है। इतनी तेज रफ्तार सामान्य टेक्नोलॉजी विस्तार में शायद ही कभी देखने को मिलती है। इस विस्फोटक ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा कारण है एआई क्रांति। दिलचस्प बात यह है कि ऑफिस इमारतों पर खर्च लगातार गिर रहा है। मार्च 2026 में ऑफिस बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन स्पेंडिंग 9% गिरकर 46 बिलियन डॉलर पर आ गई, जो 2015 के बाद का सबसे निचला स्तर है। पहली बार ऐसा हुआ है कि डेटा सेंटर कंस्ट्रक्शन स्पेंडिंग, ऑफिस कंस्ट्रक्शन स्पेंडिंग से आगे निकल गई है। अभी दोनों के बीच लगभग 4 बिलियन डॉलर का अंतर है, यानी डेटा सेंटर्स पर ऑफिस से लगभग 9' ज्यादा खर्च हो रहा है, लेकिन इस बदलाव की असली गंभीरता तब समझ आती है जब हम 2020 की स्थिति देखते हैं। सिर्फ छह साल पहले ऑफिस कंस्ट्रक्शन स्पेंडिंग, डेटा सेंटर स्पेंडिंग से लगभग 65 बिलियन डॉलर ज्यादा थी। उस समय ऑफिस सेक्टर, डेटा सेंटर्स से करीब 650' बड़ा था। तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कुछ ही वर्षों में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑफिस कंस्ट्रक्शन को पीछे छोड़ देगा। फिर दुनिया बदल गई। महामारी ने कंपनियों को रिमोट वर्क और हाइब्रिड वर्क का रास्ता दिखाया। लाखों कर्मचारियों ने घर से काम करना शुरू किया और कंपनियों ने महसूस किया कि उन्हें पहले जितने बड़े ऑफिस स्पेस की जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ एआई बूम शुरू हुआ, जिसने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की माँग को कई गुना बढ़ा दिया। अब कंपनियाँ इंसानों के बैठने की जगह कम और एआई मशीनों को चलाने के लिए सर्वर स्पेस ज्यादा बना रही हैं।
