TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

18-06-2026

हिमाचल में पर्यटकों की भारी भीड़

  •  उत्तर भारत के राज्यों में मानसून के बेसब्री से इंतजार के बीच हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है और सप्ताहांत पर होटल में कमरों की बुकिंग 80 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। ‘फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स’ के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि गत वीकेंड पर कमरों की बुकिंग का औसत 80 से 90 प्रतिशत के बीच था जबकि सप्ताह के दिनों में यह 60 से 70 प्रतिशत के बीच रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पर्यटकों को जागरूक कर रहा है कि वे खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए ‘देवभूमि हिमाचल’ की स्थानीय परंपराओं, संस्कृति का भी सम्मान करें। राज्य में मनाली, शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली और चैल जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है, साथ ही पर्यटक लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे आदिवासी जिलों में भी घूमने जा रहे हैं। हिमाचल में हर तरह का पर्यटन है। हालांकि, जब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं तो यातायात जाम की समस्य उन्हें खासा परेशान करती है और जाम वाली जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने से इस समस्या को कुछ हद तक हल किया जा सकता है। उन्होंने राज्य में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच हाल में हुई झड़पों का जिक्र करते हुए कहा कि सुगम यातायत से झगड़े कम हो सकते हैं और भारी पुलिस तैनाती से सुरक्षा का अहसास होता है तथा असामाजिक तत्व काबू में रहते हैं।

Share
हिमाचल में पर्यटकों की भारी भीड़

 उत्तर भारत के राज्यों में मानसून के बेसब्री से इंतजार के बीच हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है और सप्ताहांत पर होटल में कमरों की बुकिंग 80 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। ‘फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स’ के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि गत वीकेंड पर कमरों की बुकिंग का औसत 80 से 90 प्रतिशत के बीच था जबकि सप्ताह के दिनों में यह 60 से 70 प्रतिशत के बीच रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पर्यटकों को जागरूक कर रहा है कि वे खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए ‘देवभूमि हिमाचल’ की स्थानीय परंपराओं, संस्कृति का भी सम्मान करें। राज्य में मनाली, शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली और चैल जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है, साथ ही पर्यटक लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे आदिवासी जिलों में भी घूमने जा रहे हैं। हिमाचल में हर तरह का पर्यटन है। हालांकि, जब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं तो यातायात जाम की समस्य उन्हें खासा परेशान करती है और जाम वाली जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने से इस समस्या को कुछ हद तक हल किया जा सकता है। उन्होंने राज्य में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच हाल में हुई झड़पों का जिक्र करते हुए कहा कि सुगम यातायत से झगड़े कम हो सकते हैं और भारी पुलिस तैनाती से सुरक्षा का अहसास होता है तथा असामाजिक तत्व काबू में रहते हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news