इन्डियन होटेलियर्स को चालू वर्ष में वेडिंग बुकिंग का हाई ग्राफ नजर आ रहा है। गत वर्ष की तुलना में बुकिंग का आंकड़ा डबल है और यह उन्हें उत्साहित कर रहा है। पश्चिम एशिया में फैली अशांति, बढ़े हुए एयर फेयर, प्रधानमंत्री द्वारा देश में ही डेस्टीनेशन वेडिंग करने का आग्रह किया गया है। सब का असर यह है कि वेडिंग सेगमेंट का फोकस इस बार देश में ही विवाह आयोजन करने पर बड़ा है। इसका लाभ होटल मालिक लेना चाहते हैं। आईटीसी होटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार वे वेडिंग से जुड़ी डिमांड में वृद्धि देख रहे हैं। गत वर्ष से क्लियर ग्रोथ है। गोवा, आगरा, जयपुर और उदयपुर स्थित लग्जरी वेडिंग होटल्स में डिमांड बेहतर है। इंटरनेशनल लेवल पर तनाव की स्थिति है और इसलिये वेडिंग प्लानर्स, परिवार देश में ही बेहतरीन एक्सपीरियंस लेने का काम कर रहे हैं। इस अनुसार ही बुकिंग की जा रही हैं। इन्डियन होटल्स कम्पनी को गोवा प्रॉपर्टीज के लिये 25 प्रतिशत अधिक वेडिंग बुकिंग प्राप्त हो रही है। गोवा के ऑपरेशंस वाइस पे्रसीडेंट के अनुसार गत वर्ष की समान अवधि से तुलना करें तो बुकिंग ज्यादा प्राप्त हो रही है। मिडिल ईस्ट मार्केट में इन्डियन डेस्टीनेशन वेडिंग काफी संख्या में होती थी लेकिन अब सुरक्षा के नजरिये से दूरी बनाई जा रही है। लोग गोवा में मानसून सीजन के दौरान भी वेडिंग सेलीबे्रशंस रख रहे हैं। जबकि पहले मानसून में गोवा का सीजन ऑफ रहता था। रेडीसन होटल गु्रप पोर्टफोलियो को भी वेडिंग क्वेरी ज्यादा मिल रही है। गत वर्ष से यह संख्या लगभग डबल है। लीजर एंड रिसॉर्ट डेस्टीनेशंस के लिये डेस्टीनेशन वेडिंग बुकिंग की जा रही है।
रेडीसन होटल गु्रप के साउथ एशिया सीओओ ने कहा है कि गोवा, नासिक, चंडीगढ़, इंदौर और गोवाहटी स्थित प्रॉपर्टीज के बेहतर प्रदर्शन करने की सम्भावना है। मेरियट इंटरनेशनल के पहले ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल के गत वर्ष के मुकाबले में 25 प्रतिशत अधिक बिजनेस करने की सम्भावना है। ऑटोग्राफ कलैक्शन के जनरल मैनेजर ने कहा है कि पहले जो वेडिंग विदेश में रखी जा रही थी वह अब देश में ही की जा रही है। लीजर होटल गु्रप को भी वेडिंग इंक्वेरी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फेयरमांट जयपुर वेडिंग आयोजनों के लिये नये इनीशिएटिव ले रहा है। जैसे कि द ग्रीन किचन को लांच किया गया है। यह वेजीटेरियन कलिनरी कॉन्सेप्ट है। इसके तहत स्थानीय शाकाहारी व्यंजनों को शामिल किया जायेगा। जैसे कि विलुप्त हो रही जैन और मारवाड़ी वेडिंग में इन डिशेज को शामिल किया जायेगा। फेयरमांट जयपुर और राफेल्स जयपुर के क्लस्टर जनरल मैनेजर के अनुसार रॉयल एक्सपीरियंस और पर्सनेलाइज्ड सर्विस चाहने वाले परिवारों की मजबूत डिमांड बन रही है। सरोवर होटल्स ने कुछ होटल्स में डेडीकेटेड वेडिंग स्टूडियो कॉन्सेप्ट के बारे में सोचा गया है। चितवन, पिलीभीत, सिंधुदुर्ग और मथुरा इमर्जिंग लोकेशंस में शामिल हैं। सरोवर होटल्स के सीईओ के अनुसार चालू वर्ष के प्रथम पांच माह में वेडिंग और इससे जुड़े इवेंट्स ने ओवरऑल फूड एंड बेवेरेज रेवेन्यू में करीब 16 प्रतिशत का योगदान किया है। इससे यह पता चलता है कि डिमांड बेहतर है। राफेल्स, उदयपुर के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर के अनुसार आईकॉनिक इन्डियन डेस्टीनेशंस की डिमांड है और यहां पर शानदार एक्सपीरियंस देने का प्रयास रहता है।