अमेजॉन इन्डिया चालू वर्ष में ब्यूटी पोर्टफोलियो में सौ नये प्रीमियम ब्राण्ड्स को शामिल करेगी। इसका कारण ब्यूटी पर कैपिटा स्पेंड का बढऩा है। इसलिये डोल्से एंड गबाना, लॉरा मर्सियर, एलीमिस, अबरन डिके, अवेदा, ला रोचे पोसे, बायोडांस, पॉला चॉइस, रिफ्ट एंड अनेसा आदि शामिल हैं। रेडसीर की रिपोर्ट के अनुसार इन्डिया चौथा बड़ा ब्यूटी एंड पर्सनल केयर मार्केट बनने की ओर अग्रसर है। वर्ष 2030 तक यह 40 बिलियन डॉलर का मार्केट बनने की सम्भावना है। ई-कॉमर्स सेक्टर के लिये प्राइमरी ग्रोथ इंजन हो सकता है। अमेजॉन इन्डिया प्रीमियम ब्यूटी सेगमेंट में ईयर-ऑन-ईयर लेवल पर पचास प्रतिशत की ग्रोथ अचीव कर रही है। अमेजॉन इन्डिया के ब्यूटी डायरेक्टर के अनुसार देश में इंटरनेशनल ब्यूटी ब्राण्ड्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसलिये वे प्रीमियम ब्यूटी ब्राण्ड्स पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा रहे हैं। जापानी, ऑस्ट्रेलियाई और फे्रंच ब्राण्ड्स को शामिल किया जा रहा है। उनके अनुसार इंटरनेशनल ब्यूटी ब्राण्ड्स की डिमांड टॉप सिटीज में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों से भी बन रही है। अब अवेलेबिलिटी लेड शॉपिंग से डिस्कवरी लैड कन्जम्पशन पर फोकस बढ़ रहा है। करीब पचास प्रतिशत डिमांड टीयर टू और टीयर थ्री सिटीज से आ रही है। यह आंकड़ा छोटा तो नहीं है। अब त्रिसुर, देहरादून, पटियाला, गवहाटी और कोलाहपुर जैसे शहर इसमें शामिल हैं। अमेजॉन ने अमेजॉन नाओ सर्विस को नये शहरों तक विस्तार दिया है और ऐसे में प्रीमियम ब्यूटी सेगमेंट पर फोकस बढ़ाया जा रहा है। अमेजॉन नाओ स्किन, हेयर और बाथ एंड बॉडी केयर से जुड़े अनेक प्रीमियम ब्यूटी ब्राण्ड्स को ऑफर करती है।