TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-05-2026

एथर एनर्जी का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध घाटा 57 प्रतिशत कम होकर 100 करोड़ रुपये

  • एथर एनर्जी का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध घाटा 57 प्रतिशत घटकर 100.23 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले वर्ष समान अवधि में 234.36 करोड़ रुपये था। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता कंपनी पिछले साल मई में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 74 प्रतिशत बढक़र 1,174.66 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 676.8 करोड़ रुपये थी। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध घाटा 517.17 करोड़ रुपये रहा, जो 2024-25 में 812.28 करोड़ रुपये था। वहीं, परिचालन आय सालाना आधार पर 2,255.01 करोड़ रुपये से बढक़र 3,671.76 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण मेहता ने बयान में कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 हमारे लिए मात्रा, बाजार हिस्सेदारी और वित्तीय प्रदर्शन के लिहाज से शानदार रहा है। हमने मजबूत उत्पाद-आधारित विकास के माध्यम से मांग बढ़ाने और वितरण के जरिये इसे व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया है।’’

Share
एथर एनर्जी का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध घाटा 57 प्रतिशत कम होकर 100 करोड़ रुपये

एथर एनर्जी का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध घाटा 57 प्रतिशत घटकर 100.23 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले वर्ष समान अवधि में 234.36 करोड़ रुपये था। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता कंपनी पिछले साल मई में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 74 प्रतिशत बढक़र 1,174.66 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 676.8 करोड़ रुपये थी। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध घाटा 517.17 करोड़ रुपये रहा, जो 2024-25 में 812.28 करोड़ रुपये था। वहीं, परिचालन आय सालाना आधार पर 2,255.01 करोड़ रुपये से बढक़र 3,671.76 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण मेहता ने बयान में कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 हमारे लिए मात्रा, बाजार हिस्सेदारी और वित्तीय प्रदर्शन के लिहाज से शानदार रहा है। हमने मजबूत उत्पाद-आधारित विकास के माध्यम से मांग बढ़ाने और वितरण के जरिये इसे व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया है।’’


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news