TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-05-2026

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक को चौथी तिमाही में 24 करोड़ रुपये का नेट प्रोफिट

  •  ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 24 करोड़ रुपये रहा। बैंक को पिछले साल की इसी तिमाही में 183 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढक़र 1,196 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,037 करोड़ रुपये थी। साथ ही, इस तिमाही के दौरान ब्याज आय बढक़र 995 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 892 करोड़ रुपये करोड़ थी। संपत्ति की गुणवत्ता के मामले में, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 31 मार्च, 2026 तक घटकर सकल अग्रिम का 5.41 प्रतिशत रही जबकि 31 मार्च, 2025 के अंत में यह 6.87 प्रतिशत थी। शुद्ध एनपीए भी घटकर मार्च 2026 के अंत में 1.77 प्रतिशत रह गया। इसके परिणामस्वरूप, प्रावधान (टैक्स के अलावा) और आकस्मिक खर्च पिछले साल की इसी तिमाही के 332 करोड़ रुपये से घटकर 214 करोड़ रुपये रह गए।

Share
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक को चौथी तिमाही में 24 करोड़ रुपये का नेट प्रोफिट

 ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 24 करोड़ रुपये रहा। बैंक को पिछले साल की इसी तिमाही में 183 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढक़र 1,196 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,037 करोड़ रुपये थी। साथ ही, इस तिमाही के दौरान ब्याज आय बढक़र 995 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 892 करोड़ रुपये करोड़ थी। संपत्ति की गुणवत्ता के मामले में, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 31 मार्च, 2026 तक घटकर सकल अग्रिम का 5.41 प्रतिशत रही जबकि 31 मार्च, 2025 के अंत में यह 6.87 प्रतिशत थी। शुद्ध एनपीए भी घटकर मार्च 2026 के अंत में 1.77 प्रतिशत रह गया। इसके परिणामस्वरूप, प्रावधान (टैक्स के अलावा) और आकस्मिक खर्च पिछले साल की इसी तिमाही के 332 करोड़ रुपये से घटकर 214 करोड़ रुपये रह गए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news