TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

06-06-2026

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सोने में बड़े निवेश पर अस्थायी रोक लगाई

  •  एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने व्यापक आर्थिक और बाजार परिस्थितियों का हवाला देते हुए अपने ‘गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड’ (ईटीएफ) और ‘गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड’ (एफओएफ) में बड़े निवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही एचडीएफसी म्यूचुअल फंड इस तरह की पाबंदी लगाने वाली पहली म्यूचुअल फंड कंपनी बन गई है। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आठ जून से बड़े निवेशकों द्वारा एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ में सीधे किए जाने वाले नए निवेश स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह प्रतिबंध उन निवेशकों पर लागू होगा जो सीधे कंपनी के माध्यम से कम से कम 25 करोड़ रुपये का निवेश करते हैं। इसके अलावा, एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड में एकमुश्त खरीद और अन्य फंड से इसमें स्विच करने के लेनदेन अब प्रति पैन कार्ड प्रति माह अधिकतम 10 लाख रुपये तक ही स्वीकार किए जाएंगे। यह सीमा पांच जून को अपराह्न तीन बजे के बाद प्राप्त होने वाले लेनदेन पर लागू होगी। कंपनी ने कहा कि यह कदम मौजूदा आर्थिक और बाजार परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है और अगली सूचना तक लागू रहेगा।

Share
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सोने में बड़े निवेश पर अस्थायी रोक लगाई

 एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने व्यापक आर्थिक और बाजार परिस्थितियों का हवाला देते हुए अपने ‘गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड’ (ईटीएफ) और ‘गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड’ (एफओएफ) में बड़े निवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही एचडीएफसी म्यूचुअल फंड इस तरह की पाबंदी लगाने वाली पहली म्यूचुअल फंड कंपनी बन गई है। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आठ जून से बड़े निवेशकों द्वारा एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ में सीधे किए जाने वाले नए निवेश स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह प्रतिबंध उन निवेशकों पर लागू होगा जो सीधे कंपनी के माध्यम से कम से कम 25 करोड़ रुपये का निवेश करते हैं। इसके अलावा, एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड में एकमुश्त खरीद और अन्य फंड से इसमें स्विच करने के लेनदेन अब प्रति पैन कार्ड प्रति माह अधिकतम 10 लाख रुपये तक ही स्वीकार किए जाएंगे। यह सीमा पांच जून को अपराह्न तीन बजे के बाद प्राप्त होने वाले लेनदेन पर लागू होगी। कंपनी ने कहा कि यह कदम मौजूदा आर्थिक और बाजार परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है और अगली सूचना तक लागू रहेगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news