TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

03-06-2026

आईटी शेयरों में उछाल से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 382 पॉइंट चढ़ा

  •  सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर घरेलू शेयर बाजार चार दिन की गिरावट से उबरकर मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 382 अंक की तेजी रही जबकि निफ्टी 101 अंक चढक़र बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 382.50 अंक यानी 0.52 प्रतिशत बढक़र 74,649.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने निचले स्तर 73,815.12 अंक से 1,047.07 अंक उछलकर 74,862.19 अंक तक चला गया था। सूचकांक के 30 में से 20 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 100.95 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढक़र 23,483.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सर्वाधिक 6.53 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इन्फोसिस में 5.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 4.08 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 1.76 प्रतिशत की बढ़त रही।  इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद आईटी शेयरों में तेजी से सुधार आया। बड़ी कंपनियों में निवेशकों की खरीदारी से यह संकेत मिलता है कि मौजूदा मूल्यांकन स्तर निवेशकों को आकर्षक लग रहे हैं।’’ व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों के बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.33 प्रतिशत की बढ़त रही जबकि छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप में 0.19 प्रतिशत की तेजी रही। क्षेत्रवार सूचकांकों में आईटी खंड ने सर्वाधिक 4.40 प्रतिशत की छलांग लगाई जबकि फोकस आईटी खंड में 3.83 प्रतिशत, टिकाऊ उपभोक्ता खंड में 1.23 प्रतिशत और सेवा खंड में 1.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई पर सूचीबद्ध कुल 2,301 शेयर चढक़र बंद हुए जबकि 1,904 शेयरों में गिरावट रही और 172 अन्य अपरिवर्तित रहे। लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक हरिप्रसाद के. ने कहा, ‘‘आईटी क्षेत्र में तेज उछाल बाजार में आई तेजी की मुख्य वजह रही। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के मजबूत नतीजों और सकारात्मक परिदृश्य से समर्थन मिला है।’’ वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Share
आईटी शेयरों में उछाल से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 382 पॉइंट चढ़ा

 सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर घरेलू शेयर बाजार चार दिन की गिरावट से उबरकर मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 382 अंक की तेजी रही जबकि निफ्टी 101 अंक चढक़र बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 382.50 अंक यानी 0.52 प्रतिशत बढक़र 74,649.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने निचले स्तर 73,815.12 अंक से 1,047.07 अंक उछलकर 74,862.19 अंक तक चला गया था। सूचकांक के 30 में से 20 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 100.95 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढक़र 23,483.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सर्वाधिक 6.53 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इन्फोसिस में 5.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 4.08 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 1.76 प्रतिशत की बढ़त रही।  इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद आईटी शेयरों में तेजी से सुधार आया। बड़ी कंपनियों में निवेशकों की खरीदारी से यह संकेत मिलता है कि मौजूदा मूल्यांकन स्तर निवेशकों को आकर्षक लग रहे हैं।’’ व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों के बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.33 प्रतिशत की बढ़त रही जबकि छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप में 0.19 प्रतिशत की तेजी रही। क्षेत्रवार सूचकांकों में आईटी खंड ने सर्वाधिक 4.40 प्रतिशत की छलांग लगाई जबकि फोकस आईटी खंड में 3.83 प्रतिशत, टिकाऊ उपभोक्ता खंड में 1.23 प्रतिशत और सेवा खंड में 1.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई पर सूचीबद्ध कुल 2,301 शेयर चढक़र बंद हुए जबकि 1,904 शेयरों में गिरावट रही और 172 अन्य अपरिवर्तित रहे। लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक हरिप्रसाद के. ने कहा, ‘‘आईटी क्षेत्र में तेज उछाल बाजार में आई तेजी की मुख्य वजह रही। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के मजबूत नतीजों और सकारात्मक परिदृश्य से समर्थन मिला है।’’ वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news