TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

06-06-2026

इवोनिथ स्टील ने महाराष्ट्र की इंद्रजीत पावर का 232 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया

  •  इस्पात विनिर्माता कंपनी इवोनिथ स्टील ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत इंद्रजीत पावर प्राइवेट लिमिटेड (आईपीपीएल) का 232 करोड़ रुपये में अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इवोनिथ स्टील ने शुक्रवार को बयान में बताया कि 85 मेगावाट की ताप विद्युत संपत्ति का यह अधिग्रहण उसकी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा। कंपनी ने कहा कि उसे 20 अप्रैल को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा सफल समाधान आवेदक (एसआरए) के रूप में मंजूरी दी गई थी। बयान के अनुसार, आईपीपीएल का अधिग्रहण महाराष्ट्र में आईबीसी प्रक्रिया के तहत 232 करोड़ रुपये में पूरा किया गया है। आईपीपीएल, महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित इवोनिथ स्टील के 14 लाख टन क्षमता वाले संयंत्र के पास ही स्थित है, जिससे कंपनी को संचालन में अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

Share
इवोनिथ स्टील ने महाराष्ट्र की इंद्रजीत पावर का 232 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया

 इस्पात विनिर्माता कंपनी इवोनिथ स्टील ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत इंद्रजीत पावर प्राइवेट लिमिटेड (आईपीपीएल) का 232 करोड़ रुपये में अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इवोनिथ स्टील ने शुक्रवार को बयान में बताया कि 85 मेगावाट की ताप विद्युत संपत्ति का यह अधिग्रहण उसकी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा। कंपनी ने कहा कि उसे 20 अप्रैल को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा सफल समाधान आवेदक (एसआरए) के रूप में मंजूरी दी गई थी। बयान के अनुसार, आईपीपीएल का अधिग्रहण महाराष्ट्र में आईबीसी प्रक्रिया के तहत 232 करोड़ रुपये में पूरा किया गया है। आईपीपीएल, महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित इवोनिथ स्टील के 14 लाख टन क्षमता वाले संयंत्र के पास ही स्थित है, जिससे कंपनी को संचालन में अतिरिक्त लाभ मिलेगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news