TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-06-2026

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी

  •  बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। इससे 8,000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एलएंडटी और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने सचिवालय में इस पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और एलएंडटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. एन. सुब्रह्मण्यन भी उपस्थित रहे। विजय के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला औद्योगिक समझौता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में एलएंडटी की भविष्य की वृद्धि एवं विस्तार योजनाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। कांचीपुरम जिले में डेटा सेंटर विस्तार, कोयंबटूर में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम विनिर्माण इकाई की स्थापना और कट्टुपल्ली में एलएंडटी शिपयार्ड के विस्तार से जुड़ी तीन परियोजनाएं राज्य में शुरू की जाएंगी। विज्ञप्ति के अनुसार, 15,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली डेटा सेंटर विस्तार परियोजना से लगभग 500 नौकरियां सृजित होंगी। कोयंबटूर में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश वाली इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम विनिर्माण परियोजना से लगभग 2,000 नौकरियां उत्पन्न होंगी। इसी प्रकार, 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से कट्टुपल्ली एलएंडटी शिपयार्ड विस्तार से लगभग 5,700 नौकरियां सृजित होंगी। इसमें कहा गया कि ये बहु-क्षेत्रीय निवेश मुख्यमंत्री के 2036 तक तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को 1500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Share
तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी

 बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। इससे 8,000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एलएंडटी और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने सचिवालय में इस पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और एलएंडटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. एन. सुब्रह्मण्यन भी उपस्थित रहे। विजय के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला औद्योगिक समझौता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में एलएंडटी की भविष्य की वृद्धि एवं विस्तार योजनाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। कांचीपुरम जिले में डेटा सेंटर विस्तार, कोयंबटूर में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम विनिर्माण इकाई की स्थापना और कट्टुपल्ली में एलएंडटी शिपयार्ड के विस्तार से जुड़ी तीन परियोजनाएं राज्य में शुरू की जाएंगी। विज्ञप्ति के अनुसार, 15,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली डेटा सेंटर विस्तार परियोजना से लगभग 500 नौकरियां सृजित होंगी। कोयंबटूर में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश वाली इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम विनिर्माण परियोजना से लगभग 2,000 नौकरियां उत्पन्न होंगी। इसी प्रकार, 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से कट्टुपल्ली एलएंडटी शिपयार्ड विस्तार से लगभग 5,700 नौकरियां सृजित होंगी। इसमें कहा गया कि ये बहु-क्षेत्रीय निवेश मुख्यमंत्री के 2036 तक तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को 1500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news