TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-05-2026

सरसों -बिनोला तेल तेज, एसिड ऑयल में सुधार, सोया डीओसी उछली

  •  सप्लाई कमजोर होने तथा मांग बढऩे से गत सप्ताह के दौरान  सरसों के भाव 150 रुपए तथा अधिकांश खाद तेलों के भाव डेढ़ सौ से ढाई सौ रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए बिकवाली घटने से अखाद्य तेलों में एसिड ऑयल की कीमतों में भी सुधार का रख रहा। देश की विभिन्न  मंडियों में सरसों की आवक 10 से घटकर 9 लाख बोरी के लगभग दैनिक रह एवं तेल मिलों की मांग निकलने से सरसों के भाव 150 रूपये बढक़र 6850/6900 रुपए प्रति कुंतल  हो गए। बिकवाली घटना से सरसों तेल भी सरसों तेल 300 रूपये बढक़र14400 रुपए प्रति कुंतल हो गए। वनस्पति घी निर्माताओ व रिफाइंड वालों की मा$ग बढऩे से बिनोला 150 रुपए बढक़र14350 रुपए प्रति कुंतल हो गए ।तिल तेल के भाव आपूर्ति घटने से 15600 रुपए प्रति कुंतल पर मज़बूत रहे। जबकि सोया तेल मांग घटने से 200 रुपए घटकर 15700 रुपएप्रति क्विंटल  रह गया।  ब्लेंडिंग  व  रिफाइंड वालों की मांग से राइस ब्रान ऑयल  100 रुपए बढक़र 12600 रुपए प्रति कुंतल हो गया। अमेरिका व ईरान में तनाव बढ़ जाने के कारण ईरान द्वारा होमुर्ज जल डमरू मध्य को पुन: बंद कर दिए जाने से  क्रूड ऑयल 105 से बढक़र 108.20 डॉलर प्रति प्रति बैरल हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 1257डॉलर प्रति टन बोले जाने तथा आयातको की बिकवाली घटने कांदला में इसके भाव से  100रूपये बढकर 11750प्रति कुंतल हो गया। सटोरियों की लिवाली  घटने से  के एलसी में क्रूड पाम ऑयल वायदा  मई 4517से घटकर 4504 व जून 4565 से  घटकर 4540 एवं जुलाई 4497से घटकर 4570 रिंगित प्रति टन रह गया। स्टाकिस्टों की बिकवाली  एवं साबुन निर्माताओ की मांग निकलने के कारण राइस फैटी के भाव 50 रूपये बढक़र 10250/10300ररुपए प्रति कुंतल हो गए। जबकि औद्योगिक मांग घटने के कारण अरंडी तेल 14000/14100 रुपए प्रति कुंतल दबे रहे।अहमदाबाद लाइन में इसके भाव  13200रूपये प्रति कुंतल बोले गए। पशु आहार वालों की मांग बढऩे एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से सरसों खल  के भाव 150/200 रुपए बढक़र 2800/3000 रुपए तथा बिनोला खल के भाव 100रुपए बढक़र 3950/4150 रुपए प्रति कुंतल हो गए।, राजस्थान की मंडियों के तेज समाचार आने तथा बिकवाली कमजोर होने से सोया डीओसी 5500 रुपए बढक़र 53000/53500 रुपए प्रति टन हो गई।

Share
सरसों -बिनोला तेल तेज, एसिड ऑयल में सुधार, सोया डीओसी उछली

 सप्लाई कमजोर होने तथा मांग बढऩे से गत सप्ताह के दौरान  सरसों के भाव 150 रुपए तथा अधिकांश खाद तेलों के भाव डेढ़ सौ से ढाई सौ रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए बिकवाली घटने से अखाद्य तेलों में एसिड ऑयल की कीमतों में भी सुधार का रख रहा। देश की विभिन्न  मंडियों में सरसों की आवक 10 से घटकर 9 लाख बोरी के लगभग दैनिक रह एवं तेल मिलों की मांग निकलने से सरसों के भाव 150 रूपये बढक़र 6850/6900 रुपए प्रति कुंतल  हो गए। बिकवाली घटना से सरसों तेल भी सरसों तेल 300 रूपये बढक़र14400 रुपए प्रति कुंतल हो गए। वनस्पति घी निर्माताओ व रिफाइंड वालों की मा$ग बढऩे से बिनोला 150 रुपए बढक़र14350 रुपए प्रति कुंतल हो गए ।तिल तेल के भाव आपूर्ति घटने से 15600 रुपए प्रति कुंतल पर मज़बूत रहे। जबकि सोया तेल मांग घटने से 200 रुपए घटकर 15700 रुपएप्रति क्विंटल  रह गया।  ब्लेंडिंग  व  रिफाइंड वालों की मांग से राइस ब्रान ऑयल  100 रुपए बढक़र 12600 रुपए प्रति कुंतल हो गया। अमेरिका व ईरान में तनाव बढ़ जाने के कारण ईरान द्वारा होमुर्ज जल डमरू मध्य को पुन: बंद कर दिए जाने से  क्रूड ऑयल 105 से बढक़र 108.20 डॉलर प्रति प्रति बैरल हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 1257डॉलर प्रति टन बोले जाने तथा आयातको की बिकवाली घटने कांदला में इसके भाव से  100रूपये बढकर 11750प्रति कुंतल हो गया। सटोरियों की लिवाली  घटने से  के एलसी में क्रूड पाम ऑयल वायदा  मई 4517से घटकर 4504 व जून 4565 से  घटकर 4540 एवं जुलाई 4497से घटकर 4570 रिंगित प्रति टन रह गया। स्टाकिस्टों की बिकवाली  एवं साबुन निर्माताओ की मांग निकलने के कारण राइस फैटी के भाव 50 रूपये बढक़र 10250/10300ररुपए प्रति कुंतल हो गए। जबकि औद्योगिक मांग घटने के कारण अरंडी तेल 14000/14100 रुपए प्रति कुंतल दबे रहे।अहमदाबाद लाइन में इसके भाव  13200रूपये प्रति कुंतल बोले गए। पशु आहार वालों की मांग बढऩे एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से सरसों खल  के भाव 150/200 रुपए बढक़र 2800/3000 रुपए तथा बिनोला खल के भाव 100रुपए बढक़र 3950/4150 रुपए प्रति कुंतल हो गए।, राजस्थान की मंडियों के तेज समाचार आने तथा बिकवाली कमजोर होने से सोया डीओसी 5500 रुपए बढक़र 53000/53500 रुपए प्रति टन हो गई।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news