अंतराष्ट्रीय बाजार के तेज समाचार आने एवं बिकवाली घटने से स्थानीय सराफा बाजार में हाल ही में सोने के भाव 2900रूपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गए। भविष्य में भी इसमें गिरावट की सभावना कम है। अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहने एवं केंद्रीय बैंकों की खरीद बढऩे के साथ साथ अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली बढऩे बुलियन में तेजी का सिलसिला जारी रहा। निवेशकों के लिवाली से सोने के भाव 3335 सेबढक़र 3361 डॉलर प्रति औंस हो गए। विदेशों में आईं तेजी के कारण एक माह के दौरान सोने के भाव 2900 रूपये बढक़र किलोबार 102800 तथा स्टैंडर्ड 103300 रूपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पहुंच गए। बिकवाली कमजोर होने से गिन्ी अठग्रामी के भाव 77000 रुपए हो गए। मुंबई सराफा बाजार में बिकवाली घटने इसके भाव 2900 रूपए बढक़र बार के भाव 100300 तथा स्टैंडर्ड के भाव 99800 रुपए प्रति 10 ग्राम होगए। कोलकाता सर्राफा बाजार में भी बिकवाली कमजोर होने से 24 कैरट सोने के भाव 2900 रूपये बढक़र 100800 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गए। अमेरिका द्वारा स्विट्जरलैंड से आयत होने सोने पर 39 प्रतिशत की हाल ही टैरिफ लगा दी गई हैं। विदेशी मुद्रा बाजार में डालर की तुलना में रुपये की कीमतों में गिरावट रही। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए सोने की लिवाली निवेशकों के लिवाली बनी रहने की उम्मीद है। वर्तमान हालात को देखते हुए भविष्य में सोने की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है, बाजार में सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।