टीवीएस ने आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया एस 4.7 किलोवॉट अवतार लॉन्च किया है। 1.37 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस पर आए इस स्कूटर की सर्टिफाइड राइड रेंज 175 किमी है। इस नए मॉडल में 4.7 किलोवॉट का का बैटरी पैक है। कंपनी का फोकस इस वेरिएंट के जरिए उन ग्राहकों को आकर्षित करना है, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर में लंबी रेंज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। कंपनी के अनुसार आई-क्यूब प्लेटफॉर्म अब भारत में 9 लाख से अधिक ग्राहकों तक पहुंच चुका है। कंपनी का ईवी पोर्टफोलियो अब 1 हजार से अधिक शहरों में 3,300 से ज्यादा डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। नया वेरिएंट तीन कलर ऑप्शंस मैग्नीफिसेंस पर्पल बेज, हार्लेकिन ब्लू बेज और टाइटेनियम ग्रे मैट में आता है।