क्लासिक लीजेंड्स ने दो नई स्क्रेम्बलर मोटरसाइकल येजदी स्क्रेम्बलर 350 और बीएसए स्क्रेम्बलर 650 लॉन्च की हैं। ये दोनों मॉडल शहर और ऑफ-रोड राइडिंग सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, येजदी स्क्रेम्बलर 350 भारत की सबसे हल्की 350 सीसी स्क्रेम्बलर मोटरसाइकल है। इसमें नया लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसका नाम कटार रखा गया है। इस बाइक की लेगेसी ब्लैक कलर के लिए प्राइस 1,99,950 रखी गई है। जबकि ओजी येलो (2,05,950), रोग रेड (2,05,950) और रैली ब्लू (2,08,950) रुपये की हैं। वहीं बीएसए लेगेसी ब्लैक 650 को 650 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन। बीएसए के पुराने मॉडलों गोल्ड स्टार कैटालिना, ए10 स्पिटफायर और ए65 फायरबर्ड आदि मॉडलों से प्रेरित डिजाइन वाली इस बाइक की शुरुआती कीमत 3,24,950 रुपये है। कंपनी के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने कहा कि स्क्रेम्बलर मोटरसाइकल भारत के राइडिंग कल्चर को उसी तरह बदल सकती हैं, जैसे एसयूवी ने पैसेंजर कार सेगमेंट को बदला था। स्क्रेम्बलर मोटरसाइकल शहर में आरामदायक राइडिंग के साथ-साथ ऑफ-रोड ट्रैक पर भी बेहतरीन परफॉर्मेन्स देती है। कंपनी के अनुसार, स्क्रेम्बलर मोटरसाइकल्स की शुरुआत पहले राइडर्स द्वारा किए गए मॉडिफिकेशन से हुई थी, बाद में ये फैक्ट्री-बिल्ट मॉडलों के रूप में रोलआउट हुईं।