सोना खरीदने वालों और ज्वेलरी शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए सोमवार का दिन बड़ा झटका लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक अपील ने पूरे ज्वेलरी सेक्टर में हलचल मचा दी। पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले एक साल तक शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदने से बचने की सलाह दी, जिसके तुरंत बाद शेयर बाजार में ज्वेलरी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। Titan Company, Kalyan Jewellers, Senco Gold और Sky Gold and Diamonds जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में 5' से 10' तक की भारी गिरावट देखने को मिली। हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट, खासकर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारत को विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से पेट्रोल और गैस का सीमित उपयोग करने, विदेश यात्राएं टालने और फिलहाल सोने की खरीद कम करने की अपील की। पीएम का यह बयान सामने आते ही बाजार में डर का माहौल बन गया और निवेशकों ने ज्वेलरी शेयरों की जमकर बिकवाली शुरू कर दी। Sky Gold and Diamonds के शेयर करीब 7% टूट गए। वहीं के शेयरों में लगभग 8त्न की गिरावट आई। Senco Gold के शेयर 9% से ज्यादा लुढक़ गए, जबकि Kalyan Jewellers भी करीब 7% फिसल गया। दिलचस्प बात यह है कि जिन कंपनियों के शेयर गिरे, उनके हालिया तिमाही नतीजे काफी दमदार रहे थे। Titan Company ने मार्च तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया और कंपनी की आय में करीब 78% की तेजी देखने को मिली। वहीं Kalyan Jewellers का मुनाफा 118' तक उछल गया। इसके बावजूद बाजार ने पीएम मोदी की अपील को ज्यादा गंभीरता से लिया और निवेशकों ने रिस्क लेने से दूरी बना ली। अब बाजार में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि सरकार सोने के आयात पर ड्यूटी बढ़ा सकती है। भारत हर साल भारी मात्रा में सोना आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ता है। ऐसे में अगर सरकार गोल्ड इम्पोर्ट महंगा करती है तो ज्वेलरी इंडस्ट्री पर और असर पड़ सकता है। यही वजह है कि फिलहाल निवेशकों की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है। फिलहाल एक बात साफ है—पीएम मोदी की एक अपील ने पूरे ज्वेलरी मार्केट का मूड बदल दिया है। शादी का सीजन हो या निवेश की प्लानिंग, अब हर किसी की नजर गोल्ड मार्केट और सरकारी फैसलों पर बनी हुई है।
