गत सप्ताह पिग व स्पंज आयरन के भाव घटने तथा घरेलू मंडियों में स्क्रैप का दबाव बढऩे से फिनिश्ड गुड्स का उत्पादन लागत घट गया, जिससे कंपनियों ने 1300 रुपए प्रति टन सरिया के भाव घटा दिया। एंगल चैनल गार्डर टीआयरन में भी 1000 रुपए निकल गए। आलोच्य सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में स्क्रैप के भाव काफी नीचे आ गए। दूसरी ओर स्थानीय अलौह धातु बाजार में फिनिश्ड गुड्स की बिक्री काफी ठंडी पड़ जाने से घरेलू मंडियों में नई पुरानी स्क्रैप में काफी मंदा आ गया। उक्त अवधि के अंतराल 500 टूटकर नयी पुरानी स्क्रैप 34500/35500 रुपए प्रति टन रह गये। इंगट के भाव भी 42500 रुपए एवं राउंड 47500 रुपए प्रति टन पर आ गए। इसके प्रभाव से सरिया के भाव भी 1300 रुपए टूटकर कामधेनु सरिया 12 एमएम के 64000 रुपए, अंबा शक्ति 500 एसडी 63700 रुपए, केवीएस 63800 रुपए प्रति टन रह गए। इसके प्रभाव से एंगल भी उक्त अवधि के अंतराल 1000 रुपए टूटकर राना 45500 रुपए प्रति टन जीएसटी अतिरिक्त रह गया। केवीएस 49500 रुपए जीएसटी पैड बोला गया। इसके साथ-साथ चैनल गार्डर टीआयरन एवं बिलेट में भी 1000 रुपए की गिरावट पर व्यापार सुना गया। फिनिश्ड गुड्स की बिक्री सरकारी व गैर सरकारी भवन निर्माताओं की अनुकूल नहीं है। दूसरी ओर बाजारों में रुपए की तंगी को देखते हुए अभी ज्यादा तेजी नहीं लग रही है। एक सप्ताह पूर्व कुछ सरिया कीमतें कोष्ठक में तथा वर्तमान की कोष्ठïक के बाहर दर्शाई गई है। (जीएसटी पेड) कामधेनु 8 एमएम (68200) 67500, 10 एमएम (67000) 66300, 12 एमएम (64700) 64000, 16-25 एमएम (65800) 65100, कामधेनु पीएएस-10000 (पीस) (8 एमएम) 398, (10) 611, (12) 864, (16) 1537, (20) 2402, (25 एमएम) 3750, अम्बा शक्ति (500-एसडी) 8 एमएम (65600) 64900, 10 एमएम (63800) 63100, 12-एमएम (64400) 63700, 16-25 एमएम (64900) 64200, 32 एमएम (66700) 66000, अम्बा शक्ति ट्राईकोर (8 एमएम) (66900) 66200, 10 एमएम (65500) 64800, 12-एमएम (62200) 61500, 16-25 एमएम (64400) 63700, 32 एमएम (63000) 62300, केवीएस टीएमटी बार 8-एमएम (67200) 66500, 10 एमएम (66700) 66000, 12-एमएम (64500) 63800, 16-25 एमएम (66200) 65500, 28-32 एमएम (66800) 66100, टीएमटी जयभारत 8 एमएम (71600) 71600, 10 एमएम (70400) 70400, 12 एमएम (68000) 68000, 16-25 एमएम (69200), अनमोल (500-एसडी) 8 एमएम (71600), 10 एमएम (70400), 12 एमएम (68000), 16-25 एमएम (69200), राना एंगल 45500, स्क्रैप पुरानी 34500 रुपए।