TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-10-2024

मांग घटने से ग्वार गम में गिरावट, चूरी तेज

  •  ग्राहकी  कमजोर होने के कारण गत सप्ताह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 200रूपए प्रति क्विंटल घट गए। जबकि आपूर्ति घटने से ग्वार चूरी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आने तथा औद्योगिक मांग के साथ-साथ निर्यातकों की पूछ परख कमजोर  ग्वार गम  के भाव 200 रूपये घटकर 11200/11300 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। राजस्थान  हरियाणा में नए ग्वार की आवाक 45000/50000 बोरी के लगभग दैनिक होने  गम मिलों की मांग घटने  से ग्वार के भाव 5450/5500 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। जबकि पशु आहार वालों की मांग निकलने  तथा आपूर्ति घटने  से ग्वार चूरी के भाव  50 रूपये बढक़र 2750/2800 रूपए प्रति कुंतल हो गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान अंतराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली घटने से  कच्चे तेल के भाव 75.80 डॉलर से घटकर 69.22 डालर प्रति बैरल रह गए। अहमदाबाद मंडी में भी मांग कमजोर होने से ग्वार 5400/ 5450 रूपये प्रति कुंतल पर दबे रहे। उठाव ना होने से तथा ग्वार गम 200 रूपये घटकर 11200/11300 रूपए प्रति कुंतल रह गए। हिसार मंडी में मांग घटने से ग्वार 5000/5100 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। सटोरिया लिवाली  बिकवाली से उक्त अवधि के दौरान से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदे मामूली उतार चढ़ाव बना रहा।

Share
मांग घटने से ग्वार गम में गिरावट, चूरी तेज

 ग्राहकी  कमजोर होने के कारण गत सप्ताह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 200रूपए प्रति क्विंटल घट गए। जबकि आपूर्ति घटने से ग्वार चूरी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आने तथा औद्योगिक मांग के साथ-साथ निर्यातकों की पूछ परख कमजोर  ग्वार गम  के भाव 200 रूपये घटकर 11200/11300 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। राजस्थान  हरियाणा में नए ग्वार की आवाक 45000/50000 बोरी के लगभग दैनिक होने  गम मिलों की मांग घटने  से ग्वार के भाव 5450/5500 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। जबकि पशु आहार वालों की मांग निकलने  तथा आपूर्ति घटने  से ग्वार चूरी के भाव  50 रूपये बढक़र 2750/2800 रूपए प्रति कुंतल हो गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान अंतराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली घटने से  कच्चे तेल के भाव 75.80 डॉलर से घटकर 69.22 डालर प्रति बैरल रह गए। अहमदाबाद मंडी में भी मांग कमजोर होने से ग्वार 5400/ 5450 रूपये प्रति कुंतल पर दबे रहे। उठाव ना होने से तथा ग्वार गम 200 रूपये घटकर 11200/11300 रूपए प्रति कुंतल रह गए। हिसार मंडी में मांग घटने से ग्वार 5000/5100 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। सटोरिया लिवाली  बिकवाली से उक्त अवधि के दौरान से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदे मामूली उतार चढ़ाव बना रहा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news