TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

14-05-2026

जूट उत्पादों में मजबूती का रुख

  •  ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह बारदाना बाजार में जूट उत्पादों की कीमतों में स्थिरता रही। कोलकाता में कच्चे माल की कमी से तेजी का रुख होने के कारण बिकवाली में कमी आने से हैसियन के भाव 2000 रुपए की बढ़त लेकर 2.08/2.10 लाख रुपए प्रति टन हो गये। कोलकाता के तेज समाचार आने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से हैसियन 38&8.12 साईज के भाव 4650 रुपए, 44&8.12 के 5400 रुपए, 38&6.5 साईज के भाव 3725 रुपए तथा 40&8.12 साईज के भाव 5000 रुपए प्रति 91.4 मीटर पर टिके रहे। सीमित बिकवाली के कारण डबलवार्प कैनवास के भाव 34 इंच के भाव 6750 रुपए तथा ओडलैस कैनवास 7000 रुपए प्रति 91.4 मीटर बोले गये। सप्लाई कमजोर होने से सुतली के भाव 15500/15600 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। हरा पट्टïा भी ग्राहकी निकलने से 12300 रुपए प्रति 100 बोरी पर मजबूत रहा। नये बारदाने में मजबूती का रुख होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से पुराना बारदाने के भाव प्लास्टिक बोरी के भाव 4300/4400 रुपए तथा बीड़ी बारदाने के 7200/7400 रुपए प्रति 100 बोरी पर मजबूत रहे।

Share
जूट उत्पादों में मजबूती का रुख

 ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह बारदाना बाजार में जूट उत्पादों की कीमतों में स्थिरता रही। कोलकाता में कच्चे माल की कमी से तेजी का रुख होने के कारण बिकवाली में कमी आने से हैसियन के भाव 2000 रुपए की बढ़त लेकर 2.08/2.10 लाख रुपए प्रति टन हो गये। कोलकाता के तेज समाचार आने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से हैसियन 38&8.12 साईज के भाव 4650 रुपए, 44&8.12 के 5400 रुपए, 38&6.5 साईज के भाव 3725 रुपए तथा 40&8.12 साईज के भाव 5000 रुपए प्रति 91.4 मीटर पर टिके रहे। सीमित बिकवाली के कारण डबलवार्प कैनवास के भाव 34 इंच के भाव 6750 रुपए तथा ओडलैस कैनवास 7000 रुपए प्रति 91.4 मीटर बोले गये। सप्लाई कमजोर होने से सुतली के भाव 15500/15600 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। हरा पट्टïा भी ग्राहकी निकलने से 12300 रुपए प्रति 100 बोरी पर मजबूत रहा। नये बारदाने में मजबूती का रुख होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से पुराना बारदाने के भाव प्लास्टिक बोरी के भाव 4300/4400 रुपए तथा बीड़ी बारदाने के 7200/7400 रुपए प्रति 100 बोरी पर मजबूत रहे।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news