ग्लोबल टैक्सी सेवा प्रदाता उबर ने अदाणी समूह के साथ साझेदारी में भारत में अपना पहला डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। उबर के सीईओ ने यह जानकारी दी। यह केंद्र इस साल के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि भारत उबर के लिए इनोवेशन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। हम अदाणी समूह के साथ मिलकर देश में अपना पहला डेटा सेंटर स्थापित कर रहे हैं, जहां हमारी प्रौद्योगिकी का परीक्षण और तैनाती की जाएगी।