TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-05-2026

करीब 85 लाख से अधिक डवलपर्स गूगल एआई मॉडल का कर रहे इस्तेमाल

  •  गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि 85 लाख से अधिक डवलपर्स हर महीने कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) मॉडल का इस्तेमाल कर ऐप बना रहे हैं।  पिचाई ने ब्लॉग में कहा कि गूगल इस साल एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर में 190 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बना रहा है, जो कि एआई डेटा सेंटर्स, कस्टम सिलिकॉन और मॉडल ट्रेनिंग पर केंद्रित होगा। पिचाई ने आगे कहा कि कंपनी अपने एआई इकोसिस्टम में तेज ग्रोथ देख रही है, और डवलपर्स, उद्यमों और उपभोक्ताओं के बीच इसकी डिमांड बढ़ रही है। गूगल के अनुसार, इसके मॉडल एपीआई अब प्रति मिनट लगभग 19 अरब टोकन प्रोसेस कर रहे हैं, जबकि गत वर्ष के दौरान 375 से अधिक गूगल क्लाउड ग्राहकों ने प्रत्येक ने एक ट्रिलियन से अधिक टोकन प्रोसेस किए। गूगल के एआई उत्पादों के बढ़ते उपयोग का जिक्र करते हुए पिचाई ने कहा कि कंपनी के जेमिनी ऐप के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या 900 मिलियन से अधिक हो गई है, जो गत वर्ष की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। एआई-संचालित सर्च को भी जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है, एआई ओवरव्यू के मासिक यूजर्स की संख्या 2.5 अरब से अधिक हो गई है और एआई मोड के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या एक अरब से अधिक हो गई है। कंपनी ने कई नए एआई टूल और अपग्रेड भी पेश किए, जिनमें जेमिनी 3.5 फ्लैश शामिल है, जो कोडिंग और रिल्य वर्ल्ड वर्कफ्लो पर केंद्रित एक तेज एआई मॉडल है और जेमिनी स्पार्क, एक नया व्यक्तिगत एआई एजेंट है जिसे यूजर्स की ओर से कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है। गूगल ने अपने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में कई अपडेट पेश किए हैं, जिनमें नवीनतम पीढ़ी के टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (टीपीयू) शामिल हैं, जो बड़े पैमाने पर एआई प्रशिक्षण और अनुमान प्रक्रिया को तेज करने में सहायक हैं। पिचाई ने कहा कि गूगल अपनी एआई-प्रथम रणनीति के प्रति प्रतिबद्ध है और एआई को कंपनी के मिशन को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सबसे परिवर्तनकारी तकनीक बताया।

Share
करीब 85 लाख से अधिक डवलपर्स गूगल एआई मॉडल का कर रहे इस्तेमाल

 गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि 85 लाख से अधिक डवलपर्स हर महीने कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) मॉडल का इस्तेमाल कर ऐप बना रहे हैं।  पिचाई ने ब्लॉग में कहा कि गूगल इस साल एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर में 190 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बना रहा है, जो कि एआई डेटा सेंटर्स, कस्टम सिलिकॉन और मॉडल ट्रेनिंग पर केंद्रित होगा। पिचाई ने आगे कहा कि कंपनी अपने एआई इकोसिस्टम में तेज ग्रोथ देख रही है, और डवलपर्स, उद्यमों और उपभोक्ताओं के बीच इसकी डिमांड बढ़ रही है। गूगल के अनुसार, इसके मॉडल एपीआई अब प्रति मिनट लगभग 19 अरब टोकन प्रोसेस कर रहे हैं, जबकि गत वर्ष के दौरान 375 से अधिक गूगल क्लाउड ग्राहकों ने प्रत्येक ने एक ट्रिलियन से अधिक टोकन प्रोसेस किए। गूगल के एआई उत्पादों के बढ़ते उपयोग का जिक्र करते हुए पिचाई ने कहा कि कंपनी के जेमिनी ऐप के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या 900 मिलियन से अधिक हो गई है, जो गत वर्ष की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। एआई-संचालित सर्च को भी जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है, एआई ओवरव्यू के मासिक यूजर्स की संख्या 2.5 अरब से अधिक हो गई है और एआई मोड के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या एक अरब से अधिक हो गई है। कंपनी ने कई नए एआई टूल और अपग्रेड भी पेश किए, जिनमें जेमिनी 3.5 फ्लैश शामिल है, जो कोडिंग और रिल्य वर्ल्ड वर्कफ्लो पर केंद्रित एक तेज एआई मॉडल है और जेमिनी स्पार्क, एक नया व्यक्तिगत एआई एजेंट है जिसे यूजर्स की ओर से कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है। गूगल ने अपने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में कई अपडेट पेश किए हैं, जिनमें नवीनतम पीढ़ी के टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (टीपीयू) शामिल हैं, जो बड़े पैमाने पर एआई प्रशिक्षण और अनुमान प्रक्रिया को तेज करने में सहायक हैं। पिचाई ने कहा कि गूगल अपनी एआई-प्रथम रणनीति के प्रति प्रतिबद्ध है और एआई को कंपनी के मिशन को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सबसे परिवर्तनकारी तकनीक बताया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news