TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

16-04-2026

वॉर बदल रहा है खर्च की प्राथमिकता

  •  अमरीका-ईरान वॉर से उपजी अनसर्टेनिटी और छंटनी के मिले-जुले माहौल ने लोगों को स्पेंडिंग (खर्च) में कटौती करने और सेविंग करने के लिए प्रेरित किया है, जिसके चलते उपभोक्ता गैर-जरूरी खर्चों (डिस्क्रीशनरी) में कटौती कर रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं और किफायती खरीदारी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। पिछले हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बनने के बावजूद, पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के अपेक्षित परिणाम न मिलने से शांति समझौते की संभावनाएं धूमिल हो गई। विश्लेषकों का कहना है कि पूर्ण रूप से तनाव कम होने की स्थिति स्पष्ट होने तक सतर्कता बरती जाएगी। रेमंड लाइफस्टाइल के सीईओ सत्याकी घोष ने कहा, मार्च के मध्य के बाद, गैर-जरूरी प्रोडक्ट्स की बिक्री धीमी हो गई है। उन्होंने आगामी शादी के सीजन से डिमांड में सुधार की उम्मीद जताई। घोष ने कहा, हम कुछ किफायती ऑफर दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सीधा डिस्काउंट नहीं दे रहे हैं। जाइडस वेलनेस के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक तरुण अरोरा ने कहा कि कस्टमर न केवल दुकानों पर कुल खर्च में कटौती कर रहे हैं, बल्कि किफायती विकल्पों और वेल्यू-बेस्ड विकल्पों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, और विलासिता की चीजों के बजाय आवश्यक वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। डी2सी ब्यूटी ब्रांड प्लम के सीईओ शंकर प्रसाद ने कहा कि लोग जरूरी नहीं कि कम कीमत वाली चीजों की ओर रुख कर रहे हों पर सरल दिनचर्या और कम आवेगपूर्ण खरीदारी के कारण खर्च में कुछ कमी आई है। पारले प्रोडक्ट्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मयंक शाह ने कहा, हम देख रहे हैं कि कंज्यूमर की प्रेफरेंस धीरे-धीरे एसेंशियल कैटेगरीज की ओर बढ़ रही है, जहां रोजमर्रा की जरूरत के प्रोडक्ट्स पर खर्च अपेक्षाकृत अधिक हो रहा है, जबकि विवेकाधीन और डिस्क्रीशनरी खरीदारी में थोड़ी कमी आई है, जो आमतौर पर अनिश्चितता के दौर में होता है। शाह ने कहा कि फिलहाल कंपनी प्रीमियम प्रोडक्ट्स के वैल्यू पैक को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि विलासितापूर्ण खरीदारी भी सुलभ बनी रहे। वॉर के कारण क्रूड ऑयल की रेट्स में आई तेजी ने कंपनियों के लिए लागत बढ़ा दी है और कंपनियां इन्फ्लेशन के दबाव का हवाला देते हुए प्राइस हाइक लागू करने पर विचार कर रही हैं। एडिबल ऑयल, पैक्ड पानी, बेवरेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे क्षेत्रों की कई कंपनियों ने पहले ही कुछ कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे मिडिल क्लास की फैमिलीज पर दबाव बढ़ रहा है। नुवामा के विश्लेषकों का अनुमान है कि इलेक्शन के बाद पूरे देश में इन्फ्लेशन में वृद्धि होगी। फुटवियर बनाने वाली कंपनियों को मार्जिन पर दबाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उनके रॉ-मटेरियल का लगभग 30 फीसदी क्रूड ऑयल से जुड़ा हुआ है। हाल ही में जारी एक बयान में कहा गया है कि स्मॉल और मिडिल साइज की कंपनियों को एनर्जी, पैकेजिंग और अन्य रॉ-मटेरियल की कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी के कारण लागत संबंधी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ, जॉब मार्केट में भी स्लोडाउन आने की संभावना है क्योंकि कुछ कंपनियां अनसर्टेनिटी के कारण हायरिंग रोक रही हैं, जबकि एआई आधारित तकनीकी कंपनियों की छंटनी से सैलेरीड क्लास पर बुरा असर पड़ रहा है। उदाहरण के लिए, यूनिलीवर ने वॉर के कारण तीन महीने के लिए ग्लोबल स्तर पर हायरिंग रोक दी थी।

Share
वॉर बदल रहा है खर्च की प्राथमिकता

 अमरीका-ईरान वॉर से उपजी अनसर्टेनिटी और छंटनी के मिले-जुले माहौल ने लोगों को स्पेंडिंग (खर्च) में कटौती करने और सेविंग करने के लिए प्रेरित किया है, जिसके चलते उपभोक्ता गैर-जरूरी खर्चों (डिस्क्रीशनरी) में कटौती कर रहे हैं और आवश्यक वस्तुओं और किफायती खरीदारी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। पिछले हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बनने के बावजूद, पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के अपेक्षित परिणाम न मिलने से शांति समझौते की संभावनाएं धूमिल हो गई। विश्लेषकों का कहना है कि पूर्ण रूप से तनाव कम होने की स्थिति स्पष्ट होने तक सतर्कता बरती जाएगी। रेमंड लाइफस्टाइल के सीईओ सत्याकी घोष ने कहा, मार्च के मध्य के बाद, गैर-जरूरी प्रोडक्ट्स की बिक्री धीमी हो गई है। उन्होंने आगामी शादी के सीजन से डिमांड में सुधार की उम्मीद जताई। घोष ने कहा, हम कुछ किफायती ऑफर दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सीधा डिस्काउंट नहीं दे रहे हैं। जाइडस वेलनेस के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक तरुण अरोरा ने कहा कि कस्टमर न केवल दुकानों पर कुल खर्च में कटौती कर रहे हैं, बल्कि किफायती विकल्पों और वेल्यू-बेस्ड विकल्पों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, और विलासिता की चीजों के बजाय आवश्यक वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। डी2सी ब्यूटी ब्रांड प्लम के सीईओ शंकर प्रसाद ने कहा कि लोग जरूरी नहीं कि कम कीमत वाली चीजों की ओर रुख कर रहे हों पर सरल दिनचर्या और कम आवेगपूर्ण खरीदारी के कारण खर्च में कुछ कमी आई है। पारले प्रोडक्ट्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मयंक शाह ने कहा, हम देख रहे हैं कि कंज्यूमर की प्रेफरेंस धीरे-धीरे एसेंशियल कैटेगरीज की ओर बढ़ रही है, जहां रोजमर्रा की जरूरत के प्रोडक्ट्स पर खर्च अपेक्षाकृत अधिक हो रहा है, जबकि विवेकाधीन और डिस्क्रीशनरी खरीदारी में थोड़ी कमी आई है, जो आमतौर पर अनिश्चितता के दौर में होता है। शाह ने कहा कि फिलहाल कंपनी प्रीमियम प्रोडक्ट्स के वैल्यू पैक को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि विलासितापूर्ण खरीदारी भी सुलभ बनी रहे। वॉर के कारण क्रूड ऑयल की रेट्स में आई तेजी ने कंपनियों के लिए लागत बढ़ा दी है और कंपनियां इन्फ्लेशन के दबाव का हवाला देते हुए प्राइस हाइक लागू करने पर विचार कर रही हैं। एडिबल ऑयल, पैक्ड पानी, बेवरेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे क्षेत्रों की कई कंपनियों ने पहले ही कुछ कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे मिडिल क्लास की फैमिलीज पर दबाव बढ़ रहा है। नुवामा के विश्लेषकों का अनुमान है कि इलेक्शन के बाद पूरे देश में इन्फ्लेशन में वृद्धि होगी। फुटवियर बनाने वाली कंपनियों को मार्जिन पर दबाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उनके रॉ-मटेरियल का लगभग 30 फीसदी क्रूड ऑयल से जुड़ा हुआ है। हाल ही में जारी एक बयान में कहा गया है कि स्मॉल और मिडिल साइज की कंपनियों को एनर्जी, पैकेजिंग और अन्य रॉ-मटेरियल की कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी के कारण लागत संबंधी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ, जॉब मार्केट में भी स्लोडाउन आने की संभावना है क्योंकि कुछ कंपनियां अनसर्टेनिटी के कारण हायरिंग रोक रही हैं, जबकि एआई आधारित तकनीकी कंपनियों की छंटनी से सैलेरीड क्लास पर बुरा असर पड़ रहा है। उदाहरण के लिए, यूनिलीवर ने वॉर के कारण तीन महीने के लिए ग्लोबल स्तर पर हायरिंग रोक दी थी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news