TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

15-04-2026

आईआरसीटीसी का टूर पैकेज, काशी, पुरी, अयोध्या सहित कई तीर्थों के कराए जाएंगे दर्शन

  •  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया है। यह ट्रेन 9 मई 2026 को श्रीगंगानगर से रवाना होकर 19 मई तक 11 दिन में अपनी यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से चलकर हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, रींगस, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी और कानपुर होते हुए यात्रियों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जगन्नाथ धाम, कोणार्क सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, काली घाट मंदिर, बैद्यनाथ धाम, महाबोधि मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और रामलला मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी जयपुर के अपर महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यात्रा को स्टैंडर्ड और कंफर्ट दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। स्टैंडर्ड श्रेणी का किराया 27,890 रुपये तथा कंफर्ट श्रेणी का किराया 32,065 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें यात्रियों को ठहराव, भोजन, पेयजल और लोकल ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।  यात्रा के दौरान गया, पुरी, कोलकाता, जसडीह, वाराणसी और अयोध्या में रुककर प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे तथा वाराणसी में गंगा आरती भी करवाई जाएगी। यात्रियों को कन्फर्म बर्थ, होटल आवास, तीन समय भोजन और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।

Share
आईआरसीटीसी का टूर पैकेज, काशी, पुरी, अयोध्या सहित कई तीर्थों के कराए जाएंगे दर्शन

 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया है। यह ट्रेन 9 मई 2026 को श्रीगंगानगर से रवाना होकर 19 मई तक 11 दिन में अपनी यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से चलकर हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, रींगस, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी और कानपुर होते हुए यात्रियों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जगन्नाथ धाम, कोणार्क सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, काली घाट मंदिर, बैद्यनाथ धाम, महाबोधि मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और रामलला मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी जयपुर के अपर महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यात्रा को स्टैंडर्ड और कंफर्ट दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। स्टैंडर्ड श्रेणी का किराया 27,890 रुपये तथा कंफर्ट श्रेणी का किराया 32,065 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें यात्रियों को ठहराव, भोजन, पेयजल और लोकल ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।  यात्रा के दौरान गया, पुरी, कोलकाता, जसडीह, वाराणसी और अयोध्या में रुककर प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे तथा वाराणसी में गंगा आरती भी करवाई जाएगी। यात्रियों को कन्फर्म बर्थ, होटल आवास, तीन समय भोजन और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news