ट्यूर माय इन्डिया सात रात / आठ दिन का सिक्किम ट्यूर ऑफर कर रहा है। पैकेज में मील्स, साइटसीइंग, ट्रांसपोर्ट ट्रांसफर, स्टार होटल अकोमोडेशन शामिल है। ट्यूर के पहले दिन न्यूजलपायगुडी रेलवे स्टेशन / बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर प्रतिनिधि मिलेगा जो पूरी ट्रिप के दौरान गाइड करेगा। सिलिगुड़ी से पांच घंटे ड्राइव कर गंगटॉक पहुंचेंगे। पहुंचकर प्री-बुक्ड होटल में चैकइन करेंगे। नाइट स्टे और डिनर यहीं पर होगा। दूसरे दिन सोमगो लेक देखने जायेंगे। यह करीब 12,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हिंदुओं और बुद्धिस्ट लोग इसे बेहद पवित्र मानते हैं। इसके बाद बाबा मंदिर जायेंगे जो करीब 13,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। रात्री प्रवास गंगटॉक में ही होगा। यदि लैंडस्लाइड जैसी आपात स्थिति बनती है तो सोमगो लेक नहीं देख पायेंगे। तीसरे दिन बे्रकफास्ट के बाद लाचुंग की विजिट होगी। गंगटॉक से यह करीब 103 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह नॉर्थ सिक्किम का इलाका है। रास्ते में नागा वॉटरफॉल्स, लाचे रिवर, लाचुंग चू, भीम नाला वॉटरफॉल जैसे मनोरम नजारे देखने को मिलेंगे। लाचुंग पहुंचकर होटल चैकइन करेंगे और इसी होटल में डिनर होगा। चौथे दिन बे्रकफास्ट के बाद युमथांग वैली की विजिट होगी। इसे वैली ऑफ फ्लावर्स भी कहा जाता है। पहाड़, हरे जंगल यहां पर देखने को मिलेंगे। विजिट के बाद होटल आ जायेंगे, यहीं पर नाइट स्टे होगा। पांचवे दिन बे्रकफास्ट के बाद गंगटॉक जायेंगे। रास्ते में यदि मौसम साफ हो जो माइटी कंचनजंगा का व्यू देख सकते हैं। गंगटॉक पहुंचकर होटल चेकइन करेंगे। शाम को लीजर ट्रैवल कर सकते हैं। नाइट स्टे गंगटॉक में ही होगा। छठे दिन बे्रकफास्ट के बाद पेलिंग जायेंगे। यह करीब 6,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। रूट के बीच नामची साइटसीइंग के लिये रुकेंगे। यहां पर टेमी टी गार्डन, सैमड्रूपटसे और सिद्धेश्वर धाम की विजिट रहेगी। सातवे दिन बे्रकफास्ट के बाद पूरे दिन साइटसीइंग होगी। शाम को होटल आ जायेंगे, यहीं पर नाइट स्टे और डिनर होगा। आठवे दिन पेलिंग से न्यूजलपायगुडी रेलवे स्टेशन/ बागडोगरा एयरपोर्ट जायेंगे और होमटाउन के लिये डिपार्चर होगा। अधिक जानकारी के लिये ट्यूर माय इन्डिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।