TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

11-04-2026

‘वाउ! मोमो फूड्स’ 2026-27 में ओपन करेगी 200 आउटलैट्स

  •  क्विक सर्विस रेस्तरां चेन वाउ! मोमो फूड्स ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2026-27 में अपने स्टोर की संख्या में 150 से 200 की बढ़ोतरी की योजना बना रही है। कंपनी का ध्यान अब दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों पर है। इसके अलावा कंपनी चालू वित्त वर्ष में 1,200 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में, वाउ! मोमो फूड्स ने 200 बिक्री केंद्र खोले, जो अब तक का सबसे ज़्यादा आंकड़ा है। इस विस्तार के साथ, यह ब्रांड अब देश भर के 90 से ज़्यादा शहरों में 850 से ज़्यादा बिक्री केन्द्र चलाता है। वाउ! मोमो फूड्स के को-फाउंडर और सीईओ सागर दरयानी ने बयान में कहा कि एक ही वित्त वर्ष में 200 स्टोर और 40 नए शहर एक ऐसी संख्या है जिस पर हमें गर्व है, लेकिन यह असल में हमारी टीम और हमारी आपूर्ति श्रृंखला में काम करने की गहराई को दिखाता है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में, कंपनी 150 से 200 और स्टोर खोलने की योजना बना रही है। हम टीयर टू और थ्री श्रेणी के बाजारों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां काफी संभावना है।

Share
‘वाउ! मोमो फूड्स’ 2026-27 में ओपन करेगी 200 आउटलैट्स

 क्विक सर्विस रेस्तरां चेन वाउ! मोमो फूड्स ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2026-27 में अपने स्टोर की संख्या में 150 से 200 की बढ़ोतरी की योजना बना रही है। कंपनी का ध्यान अब दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों पर है। इसके अलावा कंपनी चालू वित्त वर्ष में 1,200 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में, वाउ! मोमो फूड्स ने 200 बिक्री केंद्र खोले, जो अब तक का सबसे ज़्यादा आंकड़ा है। इस विस्तार के साथ, यह ब्रांड अब देश भर के 90 से ज़्यादा शहरों में 850 से ज़्यादा बिक्री केन्द्र चलाता है। वाउ! मोमो फूड्स के को-फाउंडर और सीईओ सागर दरयानी ने बयान में कहा कि एक ही वित्त वर्ष में 200 स्टोर और 40 नए शहर एक ऐसी संख्या है जिस पर हमें गर्व है, लेकिन यह असल में हमारी टीम और हमारी आपूर्ति श्रृंखला में काम करने की गहराई को दिखाता है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में, कंपनी 150 से 200 और स्टोर खोलने की योजना बना रही है। हम टीयर टू और थ्री श्रेणी के बाजारों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां काफी संभावना है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news