TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-06-2026

डोमेस्टिक एयर ट्रैवलर्स की संख्या में गिरावट

  •  अपेक्षाकृत कमजोर ट्रैवल डिमांड सहित कई अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मार्च की तुलना में अप्रैल महीने में डोमेस्टिक एयर ट्रैवलर्स की संख्या में 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में एयरलाइन कंपनियों ने 1.38 करोड़ से अधिक यात्रियों को यात्रा कराई। यह आंकड़ा गत वर्ष अप्रैल में यात्रा करने वाले 1.43 करोड़ से अधिक यात्रियों की तुलना में 3.47 प्रतिशत कम है। मार्च में 1.44 करोड़ यात्रियों के मुकाबले अप्रैल में यात्री यातायात में 4.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। डीजीसीए ने अप्रैल माह की रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2026 की जनवरी-अप्रैल अवधि के दौरान घरेलू एयरलाइन कंपनियों ने 57.55 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 57.51 करोड़ थी। इस तरह सालाना आधार पर 0.06 प्रतिशत वृद्धि और मासिक आधार पर 3.47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एयरलाइन कंपनियों को ईंधन की ऊंची कीमतों के कारण बढ़ती परिचालन लागत और अपेक्षाकृत धीमी मांग जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन परिस्थितियों के बीच कुछ एयरलाइन कंपनियों ने अस्थायी रूप से अपने उड़ान नेटवर्क में भी कटौती की है। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी बढक़र 65 प्रतिशत हो गई, जो मार्च में 63.3 प्रतिशत थी। वहीं एअर इंडिया समूह की हिस्सेदारी 26.2 प्रतिशत से घटकर 24.7 प्रतिशत रह गई। अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी मार्च के 5.4 प्रतिशत से बढक़र अप्रैल में 5.8 प्रतिशत हो गई, जबकि स्पाइसजेट की हिस्सेदारी 3.8 प्रतिशत से घटकर 3.4 प्रतिशत रह गई। एलायंस एयर की हिस्सेदारी भी मार्च के 0.6 प्रतिशत से घटकर अप्रैल में 0.3 प्रतिशत रह गई। डीजीसीए के अनुसार, अप्रैल में घरेलू एयरलाइन कंपनियों को कुल 3,266 यात्री-संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रति 10,000 यात्रियों पर शिकायतों की संख्या 2.36 रही। समय पर उड़ान संचालन के मामले में अप्रैल में इंडिगो 88.5 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रही। इसके बाद, एअर इंडिया समूह (82.4 प्रतिशत), अकासा एयर (81.4 प्रतिशत), एलायंस एयर (71.2 प्रतिशत) और स्पाइसजेट (31.2 प्रतिशत) का स्थान रहा। पिछले महीने लगभग 1.12 प्रतिशत उड़ानें दो घंटे से अधिक विलंब से परिचालित हुईं। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, उड़ानें विलंबित होने से 1.35 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए। एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर 2.41 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। उड़ान रद्द होने से 77,065 यात्री प्रभावित हुए और इस संबंध में एयरलाइन कंपनियों ने मुआवजे तथा सुविधाओं पर 2.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा, 641 यात्रियों को विमान में सवार होने से रोका गया, जिसके लिए एयरलाइन कंपनियों ने मुआवजे और सुविधाओं के रूप में 57.65 लाख रुपये खर्च किए।

Share
डोमेस्टिक एयर ट्रैवलर्स की संख्या में गिरावट

 अपेक्षाकृत कमजोर ट्रैवल डिमांड सहित कई अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मार्च की तुलना में अप्रैल महीने में डोमेस्टिक एयर ट्रैवलर्स की संख्या में 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में एयरलाइन कंपनियों ने 1.38 करोड़ से अधिक यात्रियों को यात्रा कराई। यह आंकड़ा गत वर्ष अप्रैल में यात्रा करने वाले 1.43 करोड़ से अधिक यात्रियों की तुलना में 3.47 प्रतिशत कम है। मार्च में 1.44 करोड़ यात्रियों के मुकाबले अप्रैल में यात्री यातायात में 4.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। डीजीसीए ने अप्रैल माह की रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2026 की जनवरी-अप्रैल अवधि के दौरान घरेलू एयरलाइन कंपनियों ने 57.55 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 57.51 करोड़ थी। इस तरह सालाना आधार पर 0.06 प्रतिशत वृद्धि और मासिक आधार पर 3.47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एयरलाइन कंपनियों को ईंधन की ऊंची कीमतों के कारण बढ़ती परिचालन लागत और अपेक्षाकृत धीमी मांग जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन परिस्थितियों के बीच कुछ एयरलाइन कंपनियों ने अस्थायी रूप से अपने उड़ान नेटवर्क में भी कटौती की है। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी बढक़र 65 प्रतिशत हो गई, जो मार्च में 63.3 प्रतिशत थी। वहीं एअर इंडिया समूह की हिस्सेदारी 26.2 प्रतिशत से घटकर 24.7 प्रतिशत रह गई। अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी मार्च के 5.4 प्रतिशत से बढक़र अप्रैल में 5.8 प्रतिशत हो गई, जबकि स्पाइसजेट की हिस्सेदारी 3.8 प्रतिशत से घटकर 3.4 प्रतिशत रह गई। एलायंस एयर की हिस्सेदारी भी मार्च के 0.6 प्रतिशत से घटकर अप्रैल में 0.3 प्रतिशत रह गई। डीजीसीए के अनुसार, अप्रैल में घरेलू एयरलाइन कंपनियों को कुल 3,266 यात्री-संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रति 10,000 यात्रियों पर शिकायतों की संख्या 2.36 रही। समय पर उड़ान संचालन के मामले में अप्रैल में इंडिगो 88.5 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रही। इसके बाद, एअर इंडिया समूह (82.4 प्रतिशत), अकासा एयर (81.4 प्रतिशत), एलायंस एयर (71.2 प्रतिशत) और स्पाइसजेट (31.2 प्रतिशत) का स्थान रहा। पिछले महीने लगभग 1.12 प्रतिशत उड़ानें दो घंटे से अधिक विलंब से परिचालित हुईं। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, उड़ानें विलंबित होने से 1.35 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए। एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर 2.41 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। उड़ान रद्द होने से 77,065 यात्री प्रभावित हुए और इस संबंध में एयरलाइन कंपनियों ने मुआवजे तथा सुविधाओं पर 2.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा, 641 यात्रियों को विमान में सवार होने से रोका गया, जिसके लिए एयरलाइन कंपनियों ने मुआवजे और सुविधाओं के रूप में 57.65 लाख रुपये खर्च किए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news