रिलायंस जियो अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर सकती है। एडवांस्ड फीचर्स से लैस इस इलेक्ट्रिक बाइक की प्राइस करीब 30 हजार रुपये रहने की उम्मीद है। जियो डेटा की ही तर्ज पर इसे अफोर्डेबिलिटी की पिच पर पोजिशन किया जाएगा और इसके जरिए कंपनी का टार्गेट बड़ा सेल्स वॉल्यूम जेनरेट करने का है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सिंगल चार्ज में यह 80 किमी तक चल पाएगी। लिथियम-आयन बैटरी के चलते इसकी परफॉर्मेस और बैटरी लाइफ दोनों अच्छी होंगी। फास्ट-चार्जिंग फीचर के चलते यह 3 से 5 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो सकेगी। रिमूवेबल बैटरी की सुविधा होने की भी उम्मीद है। इस ई-बाइक में 250 से 500 वॉट तक की इलेक्ट्रिक मोटर होने की भी बात है जिससे बैटरी अचानक खत्म हो जाए, तो इसमें पैडल्स भी दिए जाएंगे,। बाइक में एलईडी लाइट्स, जीपीएस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और मोबाइल एप इंटीग्रेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल होंगे।