नई दिल्ली। अमरीका का आर्थिक विकास उम्मीद से कमजोर होने के बावजूद भी भारत का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बीते जुलाई माह के दौरान निर्यात में 13 प्रतिशत से भी कुछ अधिक की बढ़ोत्तरी हुई। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में निर्यात 30 प्रतिशत बढ़ चुका है। ...