TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

24-07-2025

वर्ष 2027 तक 51 ‘कू्रज सर्किट’ बनाने की योजना

  •  केंद्र सरकार ने कू्रज भारत मिशन के तहत 2027 तक 14 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 51 नए ‘कू्रज सर्किट’ बनाने की योजना बनाई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। ‘वाइकिंग कू्रज’ ने भारत के नदी (रिवर) कू्रज बाजार में वाइकिंग ब्रह्मपुत्र के साथ प्रवेश की घोषणा की है। वाइकिंग ब्रह्मपुत्र का परिचालन 2027 के अंत में शुरू होने वाला है और इसकी क्षमता 80 अतिथियों को ले जाने की है। यह भारत के नदी कू्रज पर्यटन क्षेत्र में बढ़ती रुचि और निवेश का संकेत है। बयान में कहा गया कि कोलकाता में हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया जाने वाला वाइकिंग ब्रह्मपुत्र राष्ट्रीय जलमार्ग-2 पर संचालित होगा। भारत में नदी क्रूज पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और नदी कू्रज यात्राओं की संख्या 2023-24 के 371 से बढक़र 2024-25 में 443 हो गई है। इसमें कहा गया कि 19.4 प्रतिशत की यह वृद्धि भारत के अंतर्देशीय जलमार्गों में नदी कू्रज के बढ़ते आकर्षण और परिचालन दक्षता को रेखांकित करती है। बयान के मुताबिक, 2013-14 में तीन जलमार्गों पर केवल पांच जहाज का संचालन होता था और यह आंकड़ा 2024-25 में बढक़र 13 राष्ट्रीय जलमार्गों पर 25 जहाज तक हो गया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों पर विशेष कू्रज टर्मिनल विकसित कर रहा है, जिसमें वाराणसी, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, सिलघाट और विश्वनाथ घाट शामिल हैं।

Share
वर्ष 2027 तक 51 ‘कू्रज सर्किट’ बनाने की योजना

 केंद्र सरकार ने कू्रज भारत मिशन के तहत 2027 तक 14 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 51 नए ‘कू्रज सर्किट’ बनाने की योजना बनाई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। ‘वाइकिंग कू्रज’ ने भारत के नदी (रिवर) कू्रज बाजार में वाइकिंग ब्रह्मपुत्र के साथ प्रवेश की घोषणा की है। वाइकिंग ब्रह्मपुत्र का परिचालन 2027 के अंत में शुरू होने वाला है और इसकी क्षमता 80 अतिथियों को ले जाने की है। यह भारत के नदी कू्रज पर्यटन क्षेत्र में बढ़ती रुचि और निवेश का संकेत है। बयान में कहा गया कि कोलकाता में हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया जाने वाला वाइकिंग ब्रह्मपुत्र राष्ट्रीय जलमार्ग-2 पर संचालित होगा। भारत में नदी क्रूज पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और नदी कू्रज यात्राओं की संख्या 2023-24 के 371 से बढक़र 2024-25 में 443 हो गई है। इसमें कहा गया कि 19.4 प्रतिशत की यह वृद्धि भारत के अंतर्देशीय जलमार्गों में नदी कू्रज के बढ़ते आकर्षण और परिचालन दक्षता को रेखांकित करती है। बयान के मुताबिक, 2013-14 में तीन जलमार्गों पर केवल पांच जहाज का संचालन होता था और यह आंकड़ा 2024-25 में बढक़र 13 राष्ट्रीय जलमार्गों पर 25 जहाज तक हो गया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों पर विशेष कू्रज टर्मिनल विकसित कर रहा है, जिसमें वाराणसी, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, सिलघाट और विश्वनाथ घाट शामिल हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news