वो कहते हैं ना...दिस रियली पैक्स अ पंच...। हिंदी में कह सकते हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका...टाटा पंच के लिए बिल्कुट फिट है। टाटा मोटर्स ने कहा है कि उसकी कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच ने अक्टूबर 2021 में लॉन्च के बाद से चार साल से भी कम समय में छह लाख यूनिट्स के प्रॉडक्शन माइलस्टोन को पार कर लिया है। यह उपलब्धि पंच को भारत में सबसे तेजी से बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाती है। वित्तीय वर्ष 2025 में पंच का अपने सैगमेंट में मार्केट शेयर लगभग 38 परसेंट है और यह टाटा मोटर्स की कुल पैसेंजर वेहीकल सेल्स में एक-तिहाई से अधिक योगदान दे रही है। कंपनी के अनुसार, पंच की साल-दर-साल बिक्री में 15 परसेंट की ग्रोथ हुई है। टाटा मोटर्स के मुताबिक, पंच खासकर फस्र्ट टाइम बायर के दिल में जगह बनाने और उनका भरोसा जीतने में कामयाब रही है। पंच के पेट्रोल वेरिएंट के 70 परसेंट ओनर ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार कार खरीदी है। इसके साथ ही पंच का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पंच.ई महिलाओं के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। पंच.ई की लगभग 25 परसेंट ओनर महिलाएं हैं। इस गाड़ी की लोकप्रियता सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं है। बल्कि इसकी 42 परसेंट सेल्स टियर-2 शहरों से, 34 परसेंट टियर-3 और सिर्फ 24 परसेंट टियर-1 शहरों से आती है। टाटा मोटर्स का कहना है कि पंच की स्वीकार्यता भारत के शहरी और ग्रामीण दोनों ही भौगोलिक हिस्सों में बराबर है। इंडस्ट्री रिपोर्ट कहती हैं कि वित्त वर्ष 2022 में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कुल सेल्स लगभग 8 लाख हजार यूनिट्स थी, जिसमें पंच की हिस्सेदारी लगभग 52,700 यूनिट्स, यानी 6.6 परसेंट थी। वित्त वर्ष2023 में सेगमेंट की कुल सेल्स बढक़र 12.60 लाख यूनिट्स हो गई, और पंच ने 1,33,800 यूनिट्स की बिक्री के साथ 10.6 परसेंट हिस्सेदारी हासिल की। वित्त वर्ष 2024 में पंच ने लगभग 1,69,844 यूनिट्स की सेल्स के साथ 13.5 परसेंट मार्केट शेयर दर्ज किया। वित्त वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार, सेगमेंट की सेल्स 13.8 लाख यूनिट्स की थी जिसमें पंच ने अनुमानित 1,96,567 यूनिट्स के साथ 14.2 परसेंट शेयर हासिल किया। कंपनी ने कहा है कि पहले 10 महीने में पंच ने 1 लाख यूनिट्स का लेवल पार किया। जबकि अगले एक लाख यूनिट्स तक पहुंचने में इसे 9 महीने लगे। पंच के तीन लाख यूनिट्स का सेल्स वॉल्यूम केवल 26 महीने में हासिल कर लिया था और जनवरी 25 में यह 5 लाख यूनिट्स के सेल्स वॉल्यूम को पार कर गई थी। वित्त वर्ष25 में टाटा पंच बेस्ट सेलर एसयूवी बनने में कामयाब रही थी और इसकी सेल्स जहां 1,96,567 यूनिट्स रही, वहीं क्रेटा की 1,94,871 यूनिट्स। सियाम के अनुसार भारत के कुल पीवी मार्केट में एसयूवी का शेयर 66 परसेंट तक पहुंच चुका है। स्मॉल हैचबैक और सेडान की सेल्स 11.2 परसेंट गिरी जबकि एसयूवी की सेल्स में 3.8 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की गई। पंच को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट को ग्लोबल एनकैप और भारत एनकैप से 5 स्टार रेटिंग मिली है।
