TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-05-2026

ज़ी एंटरटेनमेंट को मार्च तिमाही में 104 करोड़ रुपये का नेट घाटा

  •  ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में खर्च बढऩे के कारण 103.7 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है।  कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 188.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जी एंटरटेनमेंट ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 5.36 प्रतिशत घटकर 2,101.1 करोड़ रुपये रह गई। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढक़र 2,341.8 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,958.4 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने निवेशक प्रस्तुतीकरण में कहा कि खर्च में बढ़ोतरी मुख्य रूप से ओटीटी मंच जी5 पर अधिक कार्यक्रमों को पेश करने, ‘किड्ज’ की पेशकश और कानूनी खर्च बढऩे के कारण हुई है। इसके अलावा विज्ञापन और प्रचार पर भी ज्यादा खर्च हुआ। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत घटकर 271.3 करोड़ रुपये रह गया, जबकि कुल आय लगभग स्थिर रहकर 8,245 करोड़ रुपये रही। इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर दो रुपये के लाभांश की अनुशंसा की है।

Share
ज़ी एंटरटेनमेंट को मार्च तिमाही में 104 करोड़ रुपये का नेट घाटा

 ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में खर्च बढऩे के कारण 103.7 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है।  कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 188.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जी एंटरटेनमेंट ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 5.36 प्रतिशत घटकर 2,101.1 करोड़ रुपये रह गई। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढक़र 2,341.8 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,958.4 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने निवेशक प्रस्तुतीकरण में कहा कि खर्च में बढ़ोतरी मुख्य रूप से ओटीटी मंच जी5 पर अधिक कार्यक्रमों को पेश करने, ‘किड्ज’ की पेशकश और कानूनी खर्च बढऩे के कारण हुई है। इसके अलावा विज्ञापन और प्रचार पर भी ज्यादा खर्च हुआ। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत घटकर 271.3 करोड़ रुपये रह गया, जबकि कुल आय लगभग स्थिर रहकर 8,245 करोड़ रुपये रही। इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर दो रुपये के लाभांश की अनुशंसा की है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news