TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

18-05-2026

सेल का नेट प्रोफिट 42 प्रतिशत से अधिक बढक़र 1,680 करोड़ रुपये पर

  •  सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत से अधिक बढक़र 1,680 करोड़ रुपये रहा। सेल एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,178 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढक़र 30,813 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 29,316 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2.35 रुपये के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ बढक़र 3,233 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह 2,148 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय 1,10,810 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 में 1,02,478 करोड़ रुपये थी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए. के. पंडा ने कहा कि बिक्री मात्रा में वृद्धि के साथ माल-भंडार और उधारी में कमी ने हमारी लाभप्रदता को और मजबूत किया है। इसके परिणामस्वरूप कर-पूर्व लाभ और कर-पश्चात लाभ में वृद्धि दर्ज की गई है।

Share
सेल का नेट प्रोफिट 42 प्रतिशत से अधिक बढक़र 1,680 करोड़ रुपये पर

 सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत से अधिक बढक़र 1,680 करोड़ रुपये रहा। सेल एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,178 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढक़र 30,813 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 29,316 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2.35 रुपये के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ बढक़र 3,233 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह 2,148 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय 1,10,810 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 में 1,02,478 करोड़ रुपये थी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए. के. पंडा ने कहा कि बिक्री मात्रा में वृद्धि के साथ माल-भंडार और उधारी में कमी ने हमारी लाभप्रदता को और मजबूत किया है। इसके परिणामस्वरूप कर-पूर्व लाभ और कर-पश्चात लाभ में वृद्धि दर्ज की गई है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news