TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

10-06-2026

क्या आप जानते हैं?

  •  चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। ये छोटे-छोटे काले बीज हृदय रोगों से बचाव में बहुत प्रभावी हैं और दिल को स्वस्थ तथा मजबूत रखते हैं। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बीज न केवल वजन घटाने में सहायक हैं, बल्कि पाचन तंत्र को सुधारते हैं और ब्लड शुगर तथा कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखते हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने चियासीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताया है। मंत्रालय के अनुसार, ये छोटे काले दाने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के रूप में मौजूद होते हैं। ये फैटी एसिड शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करते हैं। इससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और हृदय सुरक्षित रहता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित रूप से चियासीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी हद तक घट जाता है। साथ ही, ये ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में भी सहायक हैं। चियासीड्स में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। नतीजतन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित रहती है और दिल पर दबाव कम पड़ता है। ज्यादा नहीं, रोजाना मात्र 1-2 चम्मच चियासीड्स का सेवन करने से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है। इनका इस्तेमाल बहुत आसान है। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं। दही, सलाद, दलिया, ओट्स या फलों के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। पानी में भिगोने पर ये दाने जेल जैसा रूप ले लेते हैं, जो पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चियासीड्स में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को अंदर से मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं। नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है तथा समग्र सेहत में सुधार आता है।

Share
क्या आप जानते हैं?

 चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। ये छोटे-छोटे काले बीज हृदय रोगों से बचाव में बहुत प्रभावी हैं और दिल को स्वस्थ तथा मजबूत रखते हैं। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बीज न केवल वजन घटाने में सहायक हैं, बल्कि पाचन तंत्र को सुधारते हैं और ब्लड शुगर तथा कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखते हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने चियासीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताया है। मंत्रालय के अनुसार, ये छोटे काले दाने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के रूप में मौजूद होते हैं। ये फैटी एसिड शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करते हैं। इससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और हृदय सुरक्षित रहता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित रूप से चियासीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी हद तक घट जाता है। साथ ही, ये ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में भी सहायक हैं। चियासीड्स में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। नतीजतन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित रहती है और दिल पर दबाव कम पड़ता है। ज्यादा नहीं, रोजाना मात्र 1-2 चम्मच चियासीड्स का सेवन करने से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है। इनका इस्तेमाल बहुत आसान है। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं। दही, सलाद, दलिया, ओट्स या फलों के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। पानी में भिगोने पर ये दाने जेल जैसा रूप ले लेते हैं, जो पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चियासीड्स में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को अंदर से मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं। नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है तथा समग्र सेहत में सुधार आता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news