TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-11-2026

हैवेल्स के अलवर प्लांट में कर्मचारियों का प्रदर्शन, कंपनी ने सॉल्युशन के लिए बातचीत शुरू की

  •  पावर उपकरण बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के अलवर स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कर्मचारियों का एक वर्ग प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि, कंपनी के प्रबंधन दल ने मुद्दे का समाधान निकालने के लिए उनसे बातचीत शुरू कर दी है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तीन नवंबर को कुछ कर्मचारी अपनी कुछ मांगों को लेकर प्लांट के गेट पर एकत्र हुए थे। कंपनी ने इन मांगों को ‘‘अनुचित’’ बताया। हैवेल्स ने कहा, ‘‘प्रबंधन दल इन कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि उनकी संतुष्टि के अनुसार मामले का समाधान किया जा सके। कंपनी ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और जरूरत पडऩे पर नियामकीय आवश्यकताओं के अनुसार आगे की जानकारी देगी। अलवर स्थित प्लांट हैवेल्स के केबल मैन्युफैक्चरिंग कारोबार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और वहां फिलहाल प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने का बड़ा कार्यक्रम जारी है। कंपनी की वित्त वर्ष 2025-26 की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, हैवेल्स ने पिछले दो वर्षों में अपनी केबल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अपने मौजूदा अलवर प्लांट के पास 1,58,200 वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन भी खरीदी थी, ताकि आगे विस्तार किया जा सके। अलवर में एक्सपेंशन पावर केबल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और डोमेस्टिक तथा इंटरनेशनल मार्केट्स में बढ़ती डिमांड को पूरा करने की हैवेल्स की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

Share
हैवेल्स के अलवर प्लांट में कर्मचारियों का प्रदर्शन, कंपनी ने सॉल्युशन के लिए बातचीत शुरू की

 पावर उपकरण बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के अलवर स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कर्मचारियों का एक वर्ग प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि, कंपनी के प्रबंधन दल ने मुद्दे का समाधान निकालने के लिए उनसे बातचीत शुरू कर दी है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तीन नवंबर को कुछ कर्मचारी अपनी कुछ मांगों को लेकर प्लांट के गेट पर एकत्र हुए थे। कंपनी ने इन मांगों को ‘‘अनुचित’’ बताया। हैवेल्स ने कहा, ‘‘प्रबंधन दल इन कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि उनकी संतुष्टि के अनुसार मामले का समाधान किया जा सके। कंपनी ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और जरूरत पडऩे पर नियामकीय आवश्यकताओं के अनुसार आगे की जानकारी देगी। अलवर स्थित प्लांट हैवेल्स के केबल मैन्युफैक्चरिंग कारोबार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और वहां फिलहाल प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने का बड़ा कार्यक्रम जारी है। कंपनी की वित्त वर्ष 2025-26 की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, हैवेल्स ने पिछले दो वर्षों में अपनी केबल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अपने मौजूदा अलवर प्लांट के पास 1,58,200 वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन भी खरीदी थी, ताकि आगे विस्तार किया जा सके। अलवर में एक्सपेंशन पावर केबल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और डोमेस्टिक तथा इंटरनेशनल मार्केट्स में बढ़ती डिमांड को पूरा करने की हैवेल्स की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news