TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

14-05-2026

टीवीएस मोटर का चौथी तिमाही का नेट प्रोफिट 17.5 प्रतिशत बढक़र 819.55 करोड़ रुपये

  •  वाहन विनिर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड का वित्त वर्ष-2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में वाहनों की मजबूत बिक्री के कारण एकीकृत शुद्ध लाभ 17.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 819.55 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 697.51 करोड़ रुपये था। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय बढक़र 15,052.73 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 11,542 करोड़ रुपये थी। कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय कारोबार सहित कुल दोपहिया और तिपहिया वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढक़र 15.60 लाख इकाई हो गई, जबकि 2024-25 की समान तिमाही में यह 12.16 लाख इकाई थी। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड की 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मोटरसाइकिल बिक्री 23 प्रतिशत बढक़र 6.93 लाख इकाई हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 5.64 लाख इकाई थी। वहीं, स्कूटर बिक्री 32 प्रतिशत बढक़र 6.60 लाख इकाई रही, जो 2024-25 की समान अवधि में 5.02 लाख इकाई थी। चौथी तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बिक्री में 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1.15 लाख इकाई तक पहुंच गई, जबकि 2024-25 की चौथी तिमाही में यह 76,000 इकाई थी। समीक्षाधीन तिमाही में तिपहिया वाहन बिक्री 65 प्रतिशत बढक़र 60,000 इकाई हो गई, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 37,000 इकाई थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढक़र 3,186.43 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 2,379.81 करोड़ रुपये था। वहीं, परिचालन आय बढक़र 56,069.52 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 44,089 करोड़ रुपये थी। मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल दोपहिया और तिपहिया वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढक़र 58.89 लाख इकाई रही, जबकि 2024-25 में यह 47.44 लाख इकाई थी।

Share
टीवीएस मोटर का चौथी तिमाही का नेट प्रोफिट 17.5 प्रतिशत बढक़र 819.55 करोड़ रुपये

 वाहन विनिर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड का वित्त वर्ष-2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में वाहनों की मजबूत बिक्री के कारण एकीकृत शुद्ध लाभ 17.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 819.55 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 697.51 करोड़ रुपये था। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय बढक़र 15,052.73 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 11,542 करोड़ रुपये थी। कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय कारोबार सहित कुल दोपहिया और तिपहिया वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढक़र 15.60 लाख इकाई हो गई, जबकि 2024-25 की समान तिमाही में यह 12.16 लाख इकाई थी। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड की 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मोटरसाइकिल बिक्री 23 प्रतिशत बढक़र 6.93 लाख इकाई हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 5.64 लाख इकाई थी। वहीं, स्कूटर बिक्री 32 प्रतिशत बढक़र 6.60 लाख इकाई रही, जो 2024-25 की समान अवधि में 5.02 लाख इकाई थी। चौथी तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बिक्री में 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1.15 लाख इकाई तक पहुंच गई, जबकि 2024-25 की चौथी तिमाही में यह 76,000 इकाई थी। समीक्षाधीन तिमाही में तिपहिया वाहन बिक्री 65 प्रतिशत बढक़र 60,000 इकाई हो गई, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 37,000 इकाई थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढक़र 3,186.43 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 2,379.81 करोड़ रुपये था। वहीं, परिचालन आय बढक़र 56,069.52 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 44,089 करोड़ रुपये थी। मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल दोपहिया और तिपहिया वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढक़र 58.89 लाख इकाई रही, जबकि 2024-25 में यह 47.44 लाख इकाई थी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news