TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

06-05-2026

आरआर काबेल ने अब तक की सर्वाधिक रेवेन्यू व सर्वाधिक नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किए

  •  इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी मुंबई बेस्ड आरआर काबेल लिमिटेड जो वायर्स, केबल्स और FMEG (Fast-Moving Electrical Goods) में स्पेशलाइज्ड है, जिसने हाल ही में मार्च 26 क्वार्टर के साथ वित्तीय वर्ष 2026 के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है, जिसमें कंपनी का सॉलिड परफॉर्मेंस दर्ज किया गया है। मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 33.7 फीसदी बढक़र 2964.1 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 2217.8 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 30 फीसदी बढक़र 168 करोड़ रुपए हो गया, जो मार्च 2025 क्वार्टर में 129 करोड़ रुपए था। वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 27.61 फीसदी बढक़र 9722 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछली समान अवधि में 7618 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 57.69 फीसदी बढक़र 492 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछली समान अवधि में 312 करोड़ रुपए था। इस अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 61 फीसदी बढक़र 487 करोड़ रुपए के मुकाबले 784 करोड़ रुपए हो गया। साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 6 फीसदी से बढक़र 8 फीसदी हो गया। कंपनी के संबंध में देखा जाए तो मार्च 2026 क्वार्टर एवं फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में आरआर काबेल ने अब तक की सर्वाधिक रेवेन्यू व सर्वाधिक नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किए हैं। कंपनी का शेयर मंगलवार को एनएसई पर 1785 रुपए के लेवल पर बंद हुआ। पिछले एक माह में कंपनी के शेयरों में 29 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की जा चुकी है।

Share
आरआर काबेल ने अब तक की सर्वाधिक रेवेन्यू व सर्वाधिक नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किए

 इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी मुंबई बेस्ड आरआर काबेल लिमिटेड जो वायर्स, केबल्स और FMEG (Fast-Moving Electrical Goods) में स्पेशलाइज्ड है, जिसने हाल ही में मार्च 26 क्वार्टर के साथ वित्तीय वर्ष 2026 के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है, जिसमें कंपनी का सॉलिड परफॉर्मेंस दर्ज किया गया है। मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 33.7 फीसदी बढक़र 2964.1 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 2217.8 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 30 फीसदी बढक़र 168 करोड़ रुपए हो गया, जो मार्च 2025 क्वार्टर में 129 करोड़ रुपए था। वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 27.61 फीसदी बढक़र 9722 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछली समान अवधि में 7618 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 57.69 फीसदी बढक़र 492 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछली समान अवधि में 312 करोड़ रुपए था। इस अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 61 फीसदी बढक़र 487 करोड़ रुपए के मुकाबले 784 करोड़ रुपए हो गया। साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 6 फीसदी से बढक़र 8 फीसदी हो गया। कंपनी के संबंध में देखा जाए तो मार्च 2026 क्वार्टर एवं फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में आरआर काबेल ने अब तक की सर्वाधिक रेवेन्यू व सर्वाधिक नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किए हैं। कंपनी का शेयर मंगलवार को एनएसई पर 1785 रुपए के लेवल पर बंद हुआ। पिछले एक माह में कंपनी के शेयरों में 29 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की जा चुकी है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news