TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

20-04-2026

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 : भीलवाड़ा बेस्ड मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स का सॉलिड फाइनेंशियल परफॉर्मेंस जारी, रेवेन्यू व नेट प्रॉफिट ऑल टाइम हाई पर

  •  भीलवाड़ा बेस्ड ओस्तवाल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रमुख फर्टिलाइजर एवं केमिकल उत्पादक इकाई मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने मार्च 2026 क्वार्टर के साथ फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की हैं, जिसमें कंपनी का सॉलिड फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दर्ज किया गया है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी की रेवेन्यू व नेट प्रॉफिट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 33 फीसदी बढक़र 297 करोड़ रुपए के मुकाबले 395 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 328 फीसदी बढक़र 60 करोड़ रुपए हो गया, जो मार्च 2025 क्वार्टर में 14 करोड़ रुपए था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 36 करोड़ रुपए के मुकाबले 41 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 12 फीसदी से कम होकर 10 फीसदी रह गया। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 76.46 फीसदी बढक़र 1867 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में 1058 करोड़ रुपए थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट 163 फीसदी बढक़र 57 करोड़ रुपए के मुकाबले 150 करोड़ हो गया। साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 145 करोड़ रुपए के मुकाबले 227 करोड़ रुपए हो गया लेकिन कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 14 फीसदी से कम होकर 12 फीसदी रह गया। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 4465 करोड़ रुपए के करीब है। कंपनी का शेयर पिछले शुक्रवार को एनएसई पर 510 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 92 फीसदी बढ़ चुका है। कंपनी के एमडी पंकज ओस्तवाल ने कहा कि कंपनी ने महाराष्ट्र के धुले प्लांट में 3,30,000 रूञ्जक्क्र कैपेसिटी वाला नया एसएसपी प्लांट सफलतापूर्वक शुरू किया है। वहीं मध्यप्रदेश के बांदा तहसील में एनपीके/डीएपी कैपेसिटी को मार्च 2026 में 2,40,000 रूञ्जक्क्र से बढ़ाकर 3,30,000 रूञ्जक्क्र किया गया। ये सभी नई युनिट्स अब चालू हो चुकी है और आगामी समय में रेवेन्यू में ग्रोथ का आधार बनेगी। इसके अतिरिक्त कंपनी धुले प्लांट में हाई वेल्यू कॉम्प्लेक्स फर्टिलाइजर्स (एनपीके/डीएपी) के क्षेत्र में भी एक्सपेंडेड कर रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत 6,60,000 रूञ्जक्क्र  के एडिशनल कैपेसिटी शामिल की जाएगी। साथ ही कंपनी द्वारा फॉस्फोरिक एसिड और सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे रॉ-मटेरियल की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। 

Share
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 : भीलवाड़ा बेस्ड मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स का सॉलिड फाइनेंशियल परफॉर्मेंस जारी, रेवेन्यू व नेट प्रॉफिट ऑल टाइम हाई पर

 भीलवाड़ा बेस्ड ओस्तवाल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रमुख फर्टिलाइजर एवं केमिकल उत्पादक इकाई मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने मार्च 2026 क्वार्टर के साथ फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की हैं, जिसमें कंपनी का सॉलिड फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दर्ज किया गया है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी की रेवेन्यू व नेट प्रॉफिट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 33 फीसदी बढक़र 297 करोड़ रुपए के मुकाबले 395 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 328 फीसदी बढक़र 60 करोड़ रुपए हो गया, जो मार्च 2025 क्वार्टर में 14 करोड़ रुपए था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 36 करोड़ रुपए के मुकाबले 41 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 12 फीसदी से कम होकर 10 फीसदी रह गया। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू 76.46 फीसदी बढक़र 1867 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में 1058 करोड़ रुपए थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट 163 फीसदी बढक़र 57 करोड़ रुपए के मुकाबले 150 करोड़ हो गया। साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 145 करोड़ रुपए के मुकाबले 227 करोड़ रुपए हो गया लेकिन कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 14 फीसदी से कम होकर 12 फीसदी रह गया। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 4465 करोड़ रुपए के करीब है। कंपनी का शेयर पिछले शुक्रवार को एनएसई पर 510 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 92 फीसदी बढ़ चुका है। कंपनी के एमडी पंकज ओस्तवाल ने कहा कि कंपनी ने महाराष्ट्र के धुले प्लांट में 3,30,000 रूञ्जक्क्र कैपेसिटी वाला नया एसएसपी प्लांट सफलतापूर्वक शुरू किया है। वहीं मध्यप्रदेश के बांदा तहसील में एनपीके/डीएपी कैपेसिटी को मार्च 2026 में 2,40,000 रूञ्जक्क्र से बढ़ाकर 3,30,000 रूञ्जक्क्र किया गया। ये सभी नई युनिट्स अब चालू हो चुकी है और आगामी समय में रेवेन्यू में ग्रोथ का आधार बनेगी। इसके अतिरिक्त कंपनी धुले प्लांट में हाई वेल्यू कॉम्प्लेक्स फर्टिलाइजर्स (एनपीके/डीएपी) के क्षेत्र में भी एक्सपेंडेड कर रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत 6,60,000 रूञ्जक्क्र  के एडिशनल कैपेसिटी शामिल की जाएगी। साथ ही कंपनी द्वारा फॉस्फोरिक एसिड और सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे रॉ-मटेरियल की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news