सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन नवंबर में 0.7 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 1.70 लाख करोड़ रुपये रहा है। घरेलू राजस्व में गिरावट के कारण जीएसटी कलेक्शन कम हुआ है। जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सकल माल एवं सेवा कर कलेक्शन बीते वर्ष नवंबर में 1.69 लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा था। आलोच्य महीने में सकल घरेलू राजस्व 2.3 प्रतिशत घटकर 1.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। यह गिरावट 375 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी के बाद आई है। नई दरें 22 सितंबर से प्रभावी हुई हैं। वस्तुओं के इंपोर्ट से राजस्व 10.2 प्रतिशत बढक़र 45,976 करोड़ रुपये रहा।