TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-05-2026

वन ईएमआई टेक का शेयर करीब 12 प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

  •  ऑनलाइन ऋण देने वाले मंच किश्त का संचालन करने वाली कंपनी वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 171 रुपये के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य के मुकाबले 11.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 191 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कारोबारी दिन के अंत में कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस की तुलना में 22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 208 रुपये पर बंद हुए। वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के आईपीओ को गत मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 9.50 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने अपने 926 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 162-171 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया था। आईपीओ 850 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76 करोड़ रुपये के 44,39,788 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।

Share
वन ईएमआई टेक का शेयर करीब 12 प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

 ऑनलाइन ऋण देने वाले मंच किश्त का संचालन करने वाली कंपनी वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 171 रुपये के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य के मुकाबले 11.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 191 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कारोबारी दिन के अंत में कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस की तुलना में 22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 208 रुपये पर बंद हुए। वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के आईपीओ को गत मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 9.50 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने अपने 926 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 162-171 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया था। आईपीओ 850 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76 करोड़ रुपये के 44,39,788 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news