TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

20-05-2026

जीएनएफसी का मुनाफा 88% बढक़र 396 करोड़ रुपये

  •  गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएनएफसी) का मार्च, 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 88 प्रतिशत बढक़र 396 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 211 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढक़र 2,333 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,177 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, जीएनएफसी का शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के 597 करोड़ रुपये से बढक़र 808 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 के 8,393 करोड़ रुपये की तुलना में 2025-26 में कंपनी की कुल आय घटकर 8,272 करोड़ रुपये रह गई। कुल परिचालन खर्च भी 7,603 करोड़ रुपये से घटकर 7,207 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 21 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है, जिसके लिए सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंज़ूरी ली जाएगी।

Share
जीएनएफसी का मुनाफा 88% बढक़र 396 करोड़ रुपये

 गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएनएफसी) का मार्च, 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 88 प्रतिशत बढक़र 396 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 211 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढक़र 2,333 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,177 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, जीएनएफसी का शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के 597 करोड़ रुपये से बढक़र 808 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 के 8,393 करोड़ रुपये की तुलना में 2025-26 में कंपनी की कुल आय घटकर 8,272 करोड़ रुपये रह गई। कुल परिचालन खर्च भी 7,603 करोड़ रुपये से घटकर 7,207 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 21 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है, जिसके लिए सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंज़ूरी ली जाएगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news