TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

15-04-2026

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 36.6 प्रतिशत गिरा, रेवेन्यू में हल्की बढ़त

  •  जस्ट डायल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (क्यू4) में अपने मुनाफे में 36.6 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की है। जस्ट डायल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 100 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2025 की इसी तिमाही में 160 करोड़ रुपए था। हालांकि मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी का राजस्व 6.2 प्रतिशत बढक़र 307.2 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 290 करोड़ रुपए था। ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 3.2 प्रतिशत बढक़र 88.8 करोड़ रुपए हो गया, जबकि ईबीआईटीडीए मार्जिन 28.9 प्रतिशत रहा। टैक्स से पहले परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) 76.1 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। हालांकि, 'अन्य आय' में भारी गिरावट का असर कुल मुनाफे पर पड़ा। यह आय सालाना आधार पर 55.2 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 42.5 प्रतिशत गिरकर 48.6 करोड़ रुपए रह गई। कंपनी के यूजर एंगेजमेंट में भी कुछ कमजोरी देखने को मिली। ट्रैफिक 4.7 प्रतिशत घटकर 182.4 मिलियन यूनिक विजिटर्स पर आ गया, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 1.2 प्रतिशत की गिरावट रही। मोबाइल प्लेटफॉर्म का दबदबा बना रहा, जो कुल ट्रैफिक का 85.7 प्रतिशत रहा। इसके बाद डेस्कटॉप का हिस्सा 11.5 प्रतिशत और वॉइस का 2.8 प्रतिशत रहा। बिजनेस के लिहाज से कंपनी ने अपने डेटाबेस का विस्तार जारी रखा। 31 मार्च 2026 तक एक्टिव लिस्टिंग्स 12.1 प्रतिशत बढक़र 54.7 मिलियन हो गईं, जिसमें तिमाही के दौरान 18.7 लाख से ज्यादा नई लिस्टिंग्स जुड़ीं। जियोकोडेड लिस्टिंग्स में और तेज बढ़त देखी गई, जो 25.4 प्रतिशत बढक़र 41 मिलियन हो गईं। कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत बनी रही। मार्च के अंत तक कैश और निवेश बढक़र 5,852.2 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 5,278.6 करोड़ रुपए था। डिफर्ड रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा और 555.4 करोड़ रुपए के स्तर पर बना रहा। कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर श्वेतांक दीक्षित ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 कंपनी के लिए अहम साल रहा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित टूल्स के जरिए प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया। शेयर बाजार में कंपनी के शेयर बीएसई पर सोमवार को 8.95 रुपए या 1.54 प्रतिशत गिरकर 572.35 रुपए पर बंद हुए। कंपनी का कुल मार्केट कैप 4,867.53 करोड़ रुपए है।

Share
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 36.6 प्रतिशत गिरा, रेवेन्यू में हल्की बढ़त

 जस्ट डायल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (क्यू4) में अपने मुनाफे में 36.6 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की है। जस्ट डायल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 100 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2025 की इसी तिमाही में 160 करोड़ रुपए था। हालांकि मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी का राजस्व 6.2 प्रतिशत बढक़र 307.2 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 290 करोड़ रुपए था। ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 3.2 प्रतिशत बढक़र 88.8 करोड़ रुपए हो गया, जबकि ईबीआईटीडीए मार्जिन 28.9 प्रतिशत रहा। टैक्स से पहले परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) 76.1 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। हालांकि, 'अन्य आय' में भारी गिरावट का असर कुल मुनाफे पर पड़ा। यह आय सालाना आधार पर 55.2 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 42.5 प्रतिशत गिरकर 48.6 करोड़ रुपए रह गई। कंपनी के यूजर एंगेजमेंट में भी कुछ कमजोरी देखने को मिली। ट्रैफिक 4.7 प्रतिशत घटकर 182.4 मिलियन यूनिक विजिटर्स पर आ गया, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 1.2 प्रतिशत की गिरावट रही। मोबाइल प्लेटफॉर्म का दबदबा बना रहा, जो कुल ट्रैफिक का 85.7 प्रतिशत रहा। इसके बाद डेस्कटॉप का हिस्सा 11.5 प्रतिशत और वॉइस का 2.8 प्रतिशत रहा। बिजनेस के लिहाज से कंपनी ने अपने डेटाबेस का विस्तार जारी रखा। 31 मार्च 2026 तक एक्टिव लिस्टिंग्स 12.1 प्रतिशत बढक़र 54.7 मिलियन हो गईं, जिसमें तिमाही के दौरान 18.7 लाख से ज्यादा नई लिस्टिंग्स जुड़ीं। जियोकोडेड लिस्टिंग्स में और तेज बढ़त देखी गई, जो 25.4 प्रतिशत बढक़र 41 मिलियन हो गईं। कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत बनी रही। मार्च के अंत तक कैश और निवेश बढक़र 5,852.2 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 5,278.6 करोड़ रुपए था। डिफर्ड रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा और 555.4 करोड़ रुपए के स्तर पर बना रहा। कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर श्वेतांक दीक्षित ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 कंपनी के लिए अहम साल रहा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित टूल्स के जरिए प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया। शेयर बाजार में कंपनी के शेयर बीएसई पर सोमवार को 8.95 रुपए या 1.54 प्रतिशत गिरकर 572.35 रुपए पर बंद हुए। कंपनी का कुल मार्केट कैप 4,867.53 करोड़ रुपए है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news