TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

10-04-2026

मॉर्गन स्टेनली के अनुसार 2026 के अंत तक 95,000 पर पहुंच सकता है सेंसेक्स

  •  ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने गुरुवार को कहा कि भारतीय शेयर बाजार एक बड़ी रैली के लिए तैयार है और सेंसेक्स दिसंबर 2026 के अंत तक 95,000 पर पहुंच सकता है।अपनी ताजा रिपोर्ट में अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कम मूल्यांकन, आय में सुधार और निवेशकों की सर्तक पॉजिशन यह दिखाती है कि बाजार में गिरावट का दौर समाप्त हो सकता है।  मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि बेस केस सिनेरियो में सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 95,000 के आंकड़े तक पहुंच सकता है, जो कि बुधवार की क्लोजिंग से करीब 22 प्रतिशत अधिक है।रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित बढ़त की तुलना में नकारात्मक जोखिम सीमित दिखाई दे रहे हैं, और मौजूदा स्थिति दीर्घकालिक निवेशकों के लिए एक आकर्षक निवेश अवसर बना हुआ है।ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत के बाजार का प्रदर्शन ऐतिहासिक निम्नतम स्तर के करीब है, जबकि मूल्यांकन में तीव्र गिरावट आई है। हालांकि, मजबूत घरेलू मांग, नीतिगत स्थिरता और पूंजीगत व्यय में सुधार के कारण देश की अर्थव्यवस्था का आधार अभी भी मजबूत बना हुआ है। इसके सकारात्मक दृष्टिकोण का एक प्रमुख कारण आय चक्र में सुधार है। ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि उच्च आवृत्ति संकेतक उपभोग, निवेश और सेवाओं में मजबूत रुझानों की ओर इशारा करते हैं, भले ही बाजार की उम्मीदें अभी भी कमजोर बनी हुई हैं। विश्लेषकों ने यह भी बताया कि वैश्विक कॉर्पोरेट मुनाफे में भारत की हिस्सेदारी अब तक के सबसे बड़े अंतर से उसके सूचकांक भार से अधिक हो गई है। ब्रोकरेज फर्म ने आगे चलकर आय में सकारात्मक संशोधन की उम्मीद जताई है। मूल्यांकन के संदर्भ में, मॉर्गन स्टेनली ने बताया कि सेंसेक्स वर्तमान में सोने के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो एक दीर्घकालिक संकेतक है जो अकसर बाजार के प्रमुख मोड़ से जुड़ा होता है। इसके अलावा, भारत का प्राइस-टू-बुक रेश्यो रेश्यो ऐतिहासिक निम्न स्तर के करीब हैं, भले ही व्यापक आर्थिक स्थिरता में सुधार हो रहा है और नीतिगत अनिश्चितता सीमित बनी हुई है। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक विकास से जुड़े जोखिम बने रहने के बावजूद, मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि व्यापक दृष्टिकोण निरंतर बाजार सुधार की ओर इशारा करता है।

Share
मॉर्गन स्टेनली के अनुसार 2026 के अंत तक 95,000 पर पहुंच सकता है सेंसेक्स

 ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने गुरुवार को कहा कि भारतीय शेयर बाजार एक बड़ी रैली के लिए तैयार है और सेंसेक्स दिसंबर 2026 के अंत तक 95,000 पर पहुंच सकता है।अपनी ताजा रिपोर्ट में अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कम मूल्यांकन, आय में सुधार और निवेशकों की सर्तक पॉजिशन यह दिखाती है कि बाजार में गिरावट का दौर समाप्त हो सकता है।  मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि बेस केस सिनेरियो में सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 95,000 के आंकड़े तक पहुंच सकता है, जो कि बुधवार की क्लोजिंग से करीब 22 प्रतिशत अधिक है।रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित बढ़त की तुलना में नकारात्मक जोखिम सीमित दिखाई दे रहे हैं, और मौजूदा स्थिति दीर्घकालिक निवेशकों के लिए एक आकर्षक निवेश अवसर बना हुआ है।ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत के बाजार का प्रदर्शन ऐतिहासिक निम्नतम स्तर के करीब है, जबकि मूल्यांकन में तीव्र गिरावट आई है। हालांकि, मजबूत घरेलू मांग, नीतिगत स्थिरता और पूंजीगत व्यय में सुधार के कारण देश की अर्थव्यवस्था का आधार अभी भी मजबूत बना हुआ है। इसके सकारात्मक दृष्टिकोण का एक प्रमुख कारण आय चक्र में सुधार है। ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि उच्च आवृत्ति संकेतक उपभोग, निवेश और सेवाओं में मजबूत रुझानों की ओर इशारा करते हैं, भले ही बाजार की उम्मीदें अभी भी कमजोर बनी हुई हैं। विश्लेषकों ने यह भी बताया कि वैश्विक कॉर्पोरेट मुनाफे में भारत की हिस्सेदारी अब तक के सबसे बड़े अंतर से उसके सूचकांक भार से अधिक हो गई है। ब्रोकरेज फर्म ने आगे चलकर आय में सकारात्मक संशोधन की उम्मीद जताई है। मूल्यांकन के संदर्भ में, मॉर्गन स्टेनली ने बताया कि सेंसेक्स वर्तमान में सोने के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो एक दीर्घकालिक संकेतक है जो अकसर बाजार के प्रमुख मोड़ से जुड़ा होता है। इसके अलावा, भारत का प्राइस-टू-बुक रेश्यो रेश्यो ऐतिहासिक निम्न स्तर के करीब हैं, भले ही व्यापक आर्थिक स्थिरता में सुधार हो रहा है और नीतिगत अनिश्चितता सीमित बनी हुई है। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक विकास से जुड़े जोखिम बने रहने के बावजूद, मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि व्यापक दृष्टिकोण निरंतर बाजार सुधार की ओर इशारा करता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news