TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

08-04-2026

लोढ़ा डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग 23 प्रतिशत बढक़र 5,890 करोड़ रुपये

  •  रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स की वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग 23 प्रतिशत बढक़र 5,890 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण कंपनी वार्षिक लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। इससे गत वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में बिक्री बुकिंग (प्री-सेल्स) 4,810 करोड़ रुपये रही थी। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढक़र 20,530 करोड़ रुपये हो गई जो 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ हमने 2025-26 की चौथी तिमाही में 58.9 अरब रुपये की अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री बुकिंग हासिल की, जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत अधिक है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘ समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में हमारी बिक्री बुकिंग 205.3 अरब रुपये रही जो सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि है। मार्च में ईरान युद्ध के कारण कुछ बिक्री स्थगित हुई जिससे बिक्री बुकिंग निर्धारित अनुमान से 4.7 अरब रुपये कम रही।’’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 21,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य तय किया था। लोढ़ा डेवलपर्स देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। कंपनी की मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरु में मजबूत उपस्थिति है। कंपनी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए भी भूमि अधिग्रहित की है।

Share
लोढ़ा डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग 23 प्रतिशत बढक़र 5,890 करोड़ रुपये

 रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स की वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग 23 प्रतिशत बढक़र 5,890 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण कंपनी वार्षिक लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। इससे गत वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में बिक्री बुकिंग (प्री-सेल्स) 4,810 करोड़ रुपये रही थी। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढक़र 20,530 करोड़ रुपये हो गई जो 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ हमने 2025-26 की चौथी तिमाही में 58.9 अरब रुपये की अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री बुकिंग हासिल की, जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत अधिक है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘ समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में हमारी बिक्री बुकिंग 205.3 अरब रुपये रही जो सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि है। मार्च में ईरान युद्ध के कारण कुछ बिक्री स्थगित हुई जिससे बिक्री बुकिंग निर्धारित अनुमान से 4.7 अरब रुपये कम रही।’’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 21,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य तय किया था। लोढ़ा डेवलपर्स देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। कंपनी की मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरु में मजबूत उपस्थिति है। कंपनी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए भी भूमि अधिग्रहित की है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news