TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

14-07-2025

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

  •  अंर्तराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों मे तेजी का रुख होने के कारण बिकवाली  घटने से गत् सप्ताह के दौरान सराफा बाजार में सोना 700पए प्रति 10 ग्राम तथा  चांदी के  भाव4700रुपए प्रति किलो उछल गए। विश्व बाजार में व्यापार युद्ध शुरु हो जाने एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों लिवाली  के कारण सोने के भाव 3338 से बढक़र 3356 डॉलर डॉलर प्रति औस होगये। विदेशो में आई तेजी एवं मांग बढऩे के कारण  सोना 700 रुपए बढक़र किलोबार 100600 रूपए तथा स्टैंडर्ड के भाव 101100 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के  भाव 74200 से बढक़र 75200 रूपए हो गए। विदेशो में चांदी के भाव 3700 से बढक़र 3840 सेंट प्रति औंंस हो गए। विदेशों आई तेजी एवं औद्योगिक मांग बढने से चांदी हाजिर 4700 रूपये बढक़र 115900 रुपए प्रति किलों के शिखर पर पहुंच गई। सटोरिया लिवाली से चांदी वायदा 108500 से बढक़र 113100 रूपए प्रति किलो हो गया। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव  40 रुपए बढक़र 1480/1490 रुपए प्रति नग हो गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान विदेशी मुद्रा बाजार डॉलर की तुलना में रुपया 85.50 से घटकर 85.83 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया में आई गिरावट से भी सोना चांदी की तेजी को बल मिला।

Share
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

 अंर्तराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों मे तेजी का रुख होने के कारण बिकवाली  घटने से गत् सप्ताह के दौरान सराफा बाजार में सोना 700पए प्रति 10 ग्राम तथा  चांदी के  भाव4700रुपए प्रति किलो उछल गए। विश्व बाजार में व्यापार युद्ध शुरु हो जाने एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों लिवाली  के कारण सोने के भाव 3338 से बढक़र 3356 डॉलर डॉलर प्रति औस होगये। विदेशो में आई तेजी एवं मांग बढऩे के कारण  सोना 700 रुपए बढक़र किलोबार 100600 रूपए तथा स्टैंडर्ड के भाव 101100 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के  भाव 74200 से बढक़र 75200 रूपए हो गए। विदेशो में चांदी के भाव 3700 से बढक़र 3840 सेंट प्रति औंंस हो गए। विदेशों आई तेजी एवं औद्योगिक मांग बढने से चांदी हाजिर 4700 रूपये बढक़र 115900 रुपए प्रति किलों के शिखर पर पहुंच गई। सटोरिया लिवाली से चांदी वायदा 108500 से बढक़र 113100 रूपए प्रति किलो हो गया। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव  40 रुपए बढक़र 1480/1490 रुपए प्रति नग हो गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान विदेशी मुद्रा बाजार डॉलर की तुलना में रुपया 85.50 से घटकर 85.83 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया में आई गिरावट से भी सोना चांदी की तेजी को बल मिला।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news