सरकार ईरान वॉर से प्रभावित सेक्टर्स को राहत देने के लिए एक बड़ा क्रेडिट सपोर्ट प्लान तैयारी कर रही है। शीर्ष सरकारी सूत्रों के अनुसार फाइनेंस मिनिस्ट्री चल रहे ईरान संघर्ष से प्रभावित सेक्टर्स को राहत देने के लिए एक प्री-एम्प्टिव (पहले से तैयारी के रूप में) सपोर्ट पैकेज पर काम कर रही है, जिसमें 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की क्रेडिट स्कीम पर विचार किया जा रहा है। नई स्कीम, जो कोविड-काल की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के मॉडल पर आधारित है, को डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज अंतिम रूप दे रहा है और अगले 15 दिनों के भीतर लागू की जा सकती है। यह स्कीम व्यवसायों को लोन प्रदान करेगी, जिसमें सरकार की गारंटी द्वारा कोलेटरल-फ्री क्रेडिट शामिल होने की संभावना है। इस पैकेज का फोकस माना जा रहा है कि एमएसएमई पर होगा। इससे उन्हें फंड तक आसान पहुंच मिलेगी और लिक्विडिटी संकट को रोका जा सकेगा। सरकार की यह पहल ऐसे समय में आई है जब ग्लोबल ट्रेड में व्यवधान के कारण एक्सपोर्ट-लिंक्ड सेक्टर्स में शुरुआती दबाव के संकेत दिख रहे हैं। एमएसएमई पर ब्याज दरों का बहुत ज्यादा असर पड़ता है और इन्हें स्थिर कैश फ्लो की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। कोविड के दौरान सरकार ने बैड लोन को कंट्रोल करने के लिए कोलेटरल फ्री क्रेडिट स्कीम लॉन्च की थी। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल कोई एमरजेंसी नहीं है लेकिन सरकार एहतियात के तौर पर एक सुरक्षा कवच तैयार कर रही है।