TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

15-09-2026

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन ने बढ़ाया नेटवर्क 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

  •  ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने आगामी फेस्टीवल सीजन से पहले भारत में अपने ऑपरेशनल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की। कंपनी ने 20 नए भंडार एवं वितरण केंद्र (एफसी), छह छंटाई केंद्र और 150 अंतिम छोर तक आपूर्ति करने वाले डिलिवरी स्टेशन शुरू किए हैं। अमेजन ने बयान में कहा कि यह विस्तार कंपनी द्वारा भारत में अपने परिचालन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए घोषित 2,800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का हिस्सा है। इस विस्तार से भारत में अमेजन की टोटल स्टोरेज कैपेसिटी 50 प्रतिशत बढक़र 6.4 करोड़ घनफुट हो जाएगी। इन केंद्रों का संचालन और प्रबंधन तीसरे पक्ष के लॉजिस्टिक सेवा प्रदाताओं द्वारा किया जाएगा। चिक्काबल्लापुर, हासन, मेरठ, रामनगर, रायपुर और वाराणसी में स्थित सभी छह नए छंटाई केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही 20 नए एफसी में सात गैर-महानगरीय शहरों में स्थापित किए जा रहे हैं। सीजन के दौरान उपभोक्ताओं की मांग में संभावित वृद्धि को संभालने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी ने पहले ही महानगरों के साथ ही दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों सहित 400 शहरों में 1.6 लाख से अधिक मौसमी रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणा की थी। कंपनी ने बताया कि 118 शहरों में शुरू किए गए 150 नए अंतिम छोर के डिलीवरी स्टेशन में 12 जगहों पर पहली बार अमेजन के ये स्टोर शुरू होंगे। इनमें भोजपुर, बोकाजन, जालौन, जहानाबाद, नामसाई, पुरुलिया, रिभोई, सेनापति, शिवसागर, उदलगुड़ी, उखरुल और वोखा शामिल हैं।

Share
फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन ने बढ़ाया नेटवर्क 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने आगामी फेस्टीवल सीजन से पहले भारत में अपने ऑपरेशनल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की। कंपनी ने 20 नए भंडार एवं वितरण केंद्र (एफसी), छह छंटाई केंद्र और 150 अंतिम छोर तक आपूर्ति करने वाले डिलिवरी स्टेशन शुरू किए हैं। अमेजन ने बयान में कहा कि यह विस्तार कंपनी द्वारा भारत में अपने परिचालन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए घोषित 2,800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का हिस्सा है। इस विस्तार से भारत में अमेजन की टोटल स्टोरेज कैपेसिटी 50 प्रतिशत बढक़र 6.4 करोड़ घनफुट हो जाएगी। इन केंद्रों का संचालन और प्रबंधन तीसरे पक्ष के लॉजिस्टिक सेवा प्रदाताओं द्वारा किया जाएगा। चिक्काबल्लापुर, हासन, मेरठ, रामनगर, रायपुर और वाराणसी में स्थित सभी छह नए छंटाई केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही 20 नए एफसी में सात गैर-महानगरीय शहरों में स्थापित किए जा रहे हैं। सीजन के दौरान उपभोक्ताओं की मांग में संभावित वृद्धि को संभालने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी ने पहले ही महानगरों के साथ ही दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों सहित 400 शहरों में 1.6 लाख से अधिक मौसमी रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणा की थी। कंपनी ने बताया कि 118 शहरों में शुरू किए गए 150 नए अंतिम छोर के डिलीवरी स्टेशन में 12 जगहों पर पहली बार अमेजन के ये स्टोर शुरू होंगे। इनमें भोजपुर, बोकाजन, जालौन, जहानाबाद, नामसाई, पुरुलिया, रिभोई, सेनापति, शिवसागर, उदलगुड़ी, उखरुल और वोखा शामिल हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news