TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

10-06-2025

फास्टेस्ट ग्रोइंग कैटेगरीज में शामिल हुए वॉशिंग लिक्विड और रेडी-टू-कुक मिक्स

  •  मॉर्डन हाउसहोल्ड्स में एफएमसीजी प्रोडक्ट्स का कन्जम्पशन पैटर्न बदल चुका है। पहले जहां आटा, चावल, दाल आदि चीजों की खपत ज्यादा होती थी, वहीं पर अब इसके साथ रेडी-टू-कुक, रेडी-टू-ईट, वेरियस सीड्स, फू्रट् ड्रिंक्स आदि की खपत ज्यादा हो रही है। कंतार की लेटेस्ट फास्ट मूविंग कन्ज्यूमर गुड्ज पल्स रिपोर्ट के अनुसार गत दो वित्तीय वर्ष में वॉल्यूम के लिहाज से वॉशिंग लिक्विड की खपत डबल हो गई है। यह फास्टेस्ट ग्रोइंग कैटेगरी के रूप में इमर्ज हुई है। इसके अलावा रेडी-टू-कुक मिक्सेज की वॉल्यूमवाइज सेल्स डबल हो गई है। प्रीमियमाइजेशन के कारण लोगों की पसंद बदली है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाली कुछ तिमाहियों में लार्ज पैक्स की खपत ज्यादा रहेगी। अरबन एफएमसीजी सेगमेंट में ऐसी मजबूत वृद्धि देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के डेटा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023 में वॉशिंग लिक्विड ने 24 मिलियन नये हाउसहोल्ड्स को कवर किया। यह कैटेगरी ग्रोथ के नये मापदंड सैट करने का आतुर है। मॉर्डन हाउसहोल्ड्स में लोग ज्यादा मेहनत किये बिना बेहतर रिजल्ट्स चाहते हैं। फैब्रिक केयर को भी ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। ऐसे में यह श्रेणी बिहेवियर अपगे्रड कर रही है। रेडी-टू-कुक मिक्सेज की बात करें तो गत दो वर्ष में वॉल्यूम दोगुने हुए हैं। करीब 18 मिलियन हाउसहोल्ड्स को इस श्रेणी ने शामिल किया है। कन्ज्यूमर्स स्पीड चाहते हैं, फे्रशनैस चाहते हैं और इसलिये स्पेस में इस श्रेणी का दखल बढ़ रहा है। कॉर्नफ्लेक्स, सीरियल्स का उपयोग घटा है जबकि मूसली, पॉरिज और ओट्स का उपयोग गत दो वर्ष में 1.5 टाइम्स बढ़ा है। कार्नफ्लेक्स श्रेणी को वॉल्यूम लॉस हुआ है। कंतार रिपोर्ट के अनुसार इंडियन हाउसहोल्ड्स की शॉपिंग ट्रिप वित्तीय वर्ष 2025 में स्टेबलाइज हुई है। एवरेज पैक साइज करीब सोलह ग्राम बड़ी है। यह तुलना वित्तीय वर्ष 2024 से की गई है। इससे यह पता चलता है कि कन्ज्यूमर कॉन्फीडेंस फिर से रिटर्न होने लगा है।

Share
फास्टेस्ट ग्रोइंग कैटेगरीज में शामिल हुए वॉशिंग लिक्विड और रेडी-टू-कुक मिक्स

 मॉर्डन हाउसहोल्ड्स में एफएमसीजी प्रोडक्ट्स का कन्जम्पशन पैटर्न बदल चुका है। पहले जहां आटा, चावल, दाल आदि चीजों की खपत ज्यादा होती थी, वहीं पर अब इसके साथ रेडी-टू-कुक, रेडी-टू-ईट, वेरियस सीड्स, फू्रट् ड्रिंक्स आदि की खपत ज्यादा हो रही है। कंतार की लेटेस्ट फास्ट मूविंग कन्ज्यूमर गुड्ज पल्स रिपोर्ट के अनुसार गत दो वित्तीय वर्ष में वॉल्यूम के लिहाज से वॉशिंग लिक्विड की खपत डबल हो गई है। यह फास्टेस्ट ग्रोइंग कैटेगरी के रूप में इमर्ज हुई है। इसके अलावा रेडी-टू-कुक मिक्सेज की वॉल्यूमवाइज सेल्स डबल हो गई है। प्रीमियमाइजेशन के कारण लोगों की पसंद बदली है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाली कुछ तिमाहियों में लार्ज पैक्स की खपत ज्यादा रहेगी। अरबन एफएमसीजी सेगमेंट में ऐसी मजबूत वृद्धि देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के डेटा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023 में वॉशिंग लिक्विड ने 24 मिलियन नये हाउसहोल्ड्स को कवर किया। यह कैटेगरी ग्रोथ के नये मापदंड सैट करने का आतुर है। मॉर्डन हाउसहोल्ड्स में लोग ज्यादा मेहनत किये बिना बेहतर रिजल्ट्स चाहते हैं। फैब्रिक केयर को भी ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। ऐसे में यह श्रेणी बिहेवियर अपगे्रड कर रही है। रेडी-टू-कुक मिक्सेज की बात करें तो गत दो वर्ष में वॉल्यूम दोगुने हुए हैं। करीब 18 मिलियन हाउसहोल्ड्स को इस श्रेणी ने शामिल किया है। कन्ज्यूमर्स स्पीड चाहते हैं, फे्रशनैस चाहते हैं और इसलिये स्पेस में इस श्रेणी का दखल बढ़ रहा है। कॉर्नफ्लेक्स, सीरियल्स का उपयोग घटा है जबकि मूसली, पॉरिज और ओट्स का उपयोग गत दो वर्ष में 1.5 टाइम्स बढ़ा है। कार्नफ्लेक्स श्रेणी को वॉल्यूम लॉस हुआ है। कंतार रिपोर्ट के अनुसार इंडियन हाउसहोल्ड्स की शॉपिंग ट्रिप वित्तीय वर्ष 2025 में स्टेबलाइज हुई है। एवरेज पैक साइज करीब सोलह ग्राम बड़ी है। यह तुलना वित्तीय वर्ष 2024 से की गई है। इससे यह पता चलता है कि कन्ज्यूमर कॉन्फीडेंस फिर से रिटर्न होने लगा है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news