अमेरिकी शेयर बाजार अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ी टेक कंपनियों पर निर्भर हो गया है। स्&क्क 500 इंडेक्स में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों की संख्या बढक़र रिकॉर्ड 115 हो गई है। यह दिखाता है कि अमेरिका का शेयर बाजार तेजी से कुछ बड़ी कंपनियों के इर्द-गिर्द सिमटता जा रहा है। कोविड महामारी के दौरान 2020 में ऐसी कंपनियों की संख्या सिर्फ 42 थी। यानी पांच साल में यह आंकड़ा तीन गुना हो गया है। सबसे ज्यादा तेजी टेक सेक्टर में देखने को मिली है। इस समय 31 टेक कंपनियां 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हैं। 2020 के बाजार गिरावट वाले दौर में यह संख्या केवल 8 थी। ्रढ्ढ यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड बिजनेस, डेटा सेंटर और चिप बनाने वाली कंपनियों में तेजी से पैसा आने के कारण टेक कंपनियों की वैल्यू लगातार बढ़ी है। टेक सेक्टर के बाद फाइनेंशियल सेक्टर की 19 कंपनियां, इंडस्ट्रियल सेक्टर की 16 और हेल्थकेयर सेक्टर की 16 कंपनियां इस सूची में हैं। 2008 के वित्तीय संकट से पहले सिर्फ 20 कंपनियां ही 100 बिलियन डॉलर के ऊपर थीं। संकट के बाद यह संख्या घटकर 8 रह गई थी। अब अमेरिकी बाजार पहले से बड़ा हो चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार का इतना ज्यादा टेक कंपनियों पर निर्भर होना आगे जोखिम बन सकता है। अगर ्रढ्ढ सेक्टर की ग्रोथ धीमी हुई या बड़ी टेक कंपनियों के नतीजे कमजोर आए तो पूरे बाजार पर असर पड़ सकता है। फिलहाल निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है और दुनिया भर का पैसा अमेरिकी टेक कंपनियों में आ रहा है। स्&क्क 500 में 115 कंपनियों का 100 बिलियन डॉलर क्लब में पहुंचना दिखाता है आने वाले समय में टेक्नोलॉजी और ्रढ्ढ ही अमेरिकी बाजार की सबसे बड़ी ताकत बने रह सकते हैं।
