TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

16-05-2025

लघु उद्योग भारती उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा, सुराणा अध्यक्ष, डांगी सचिव

  •  लघु उद्योग भारती उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन के आगामी दिशा-निर्देशों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने उदयपुर महानगर सहित विभिन्न इकाइयों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा की। आयोजन के दौरान पर्यवेक्षक हसमुख पंड्या, प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राठौड़, प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया, प्रदेश कार्यकारी सदस्य महेंद्र मांडावत और निवर्तमान अध्यक्ष मंचासीन रहे। प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने बताया कि उदयपुर महानगर इकाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सुराणा को नियुक्त किया गया है। सचिव के रूप में शुभम् डांगी और कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल कटारिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकेश तलेसरा एवं कलित भंडारी को दी गई है। संगठन की सदस्य संख्या 750 तक पहुँच गई है। कलड़वास इकाई में अध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित बनाए गए हैं। सचिव पद की जिम्मेदारी मुकेश मुणोत को दी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश शर्मा और देवेश का चयन किया गया है। मादड़ी इकाई की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में सुशिम सिंघवी, सचिव के रूप में अरविंद मेहता और कोषाध्यक्ष के रूप में आशीष मित्तल नियुक्त किए गए हैं। सुखेर इकाई में अध्यक्ष विजय गोधा होंगे। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकेश सिन्हा और दीपक जैन को सौंपी गई है। सचिव के रूप में हिमांशु मेहता और कोषाध्यक्ष के रूप में नीरज शर्मा को नियुक्त किया गया है। गुड़ली इकाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर दीपक हरकावत, सचिव पद पर हर्ष जिंदल और कोषाध्यक्ष पद पर कुलवंत सिंह को नियुक्त किया गया है। गिर्वा इकाई में अध्यक्ष के रूप में ओम दवे, सचिव के रूप में प्रखिल समर और कोषाध्यक्ष के रूप में गौरव मारू की नियुक्ति की गई है। महिला इकाई की अध्यक्ष सीमा पारीक होंगी, जबकि सचिव का दायित्व रेखा रानी जैन निभाएँगी। कोषाध्यक्ष पद के लिए नाम प्रतीक्षित है। अहिल्या बाई होलकर महिला इकाई में अध्यक्ष पद पर ऋषिका पानेरी, सचिव पद पर आरुषि गोयल और कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका कोठारी की नियुक्ति की गई है।

Share
लघु उद्योग भारती उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा, सुराणा अध्यक्ष, डांगी सचिव

 लघु उद्योग भारती उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन के आगामी दिशा-निर्देशों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने उदयपुर महानगर सहित विभिन्न इकाइयों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा की। आयोजन के दौरान पर्यवेक्षक हसमुख पंड्या, प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राठौड़, प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया, प्रदेश कार्यकारी सदस्य महेंद्र मांडावत और निवर्तमान अध्यक्ष मंचासीन रहे। प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने बताया कि उदयपुर महानगर इकाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सुराणा को नियुक्त किया गया है। सचिव के रूप में शुभम् डांगी और कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल कटारिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकेश तलेसरा एवं कलित भंडारी को दी गई है। संगठन की सदस्य संख्या 750 तक पहुँच गई है। कलड़वास इकाई में अध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित बनाए गए हैं। सचिव पद की जिम्मेदारी मुकेश मुणोत को दी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश शर्मा और देवेश का चयन किया गया है। मादड़ी इकाई की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में सुशिम सिंघवी, सचिव के रूप में अरविंद मेहता और कोषाध्यक्ष के रूप में आशीष मित्तल नियुक्त किए गए हैं। सुखेर इकाई में अध्यक्ष विजय गोधा होंगे। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकेश सिन्हा और दीपक जैन को सौंपी गई है। सचिव के रूप में हिमांशु मेहता और कोषाध्यक्ष के रूप में नीरज शर्मा को नियुक्त किया गया है। गुड़ली इकाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर दीपक हरकावत, सचिव पद पर हर्ष जिंदल और कोषाध्यक्ष पद पर कुलवंत सिंह को नियुक्त किया गया है। गिर्वा इकाई में अध्यक्ष के रूप में ओम दवे, सचिव के रूप में प्रखिल समर और कोषाध्यक्ष के रूप में गौरव मारू की नियुक्ति की गई है। महिला इकाई की अध्यक्ष सीमा पारीक होंगी, जबकि सचिव का दायित्व रेखा रानी जैन निभाएँगी। कोषाध्यक्ष पद के लिए नाम प्रतीक्षित है। अहिल्या बाई होलकर महिला इकाई में अध्यक्ष पद पर ऋषिका पानेरी, सचिव पद पर आरुषि गोयल और कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका कोठारी की नियुक्ति की गई है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news