ई - पेपर Subscribe Now!
ePaper Subscribe Now!
Download Android Mobile App
Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi
16-06-2026
ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान स्थानीय बाजार गुड़ के भाव 100 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ गए, जबकि उठाव न होने से चीनी के भाव 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मंडियों से आवक नगण्य रह जाने से गुड़ 100/200 रूपए बढक़र पेड़ी 5200/5300 रुपये तथा ढैया के भाव 5500/5600 रुपए प्रति प्रति कुंतल हो गए। आपूर्ति कमजोर होने से खांडसारी के भाव 5400/5500 रुपए प्रति कुंतल पर टिकी रही। स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से मुजफ्फरनगर में गुड़ चाकू कोल्ड के भाव 4500/4600 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बड़ौत व शामली मंडी में रीमेड की पेड़ी के भाव 5000/5100 रुपए प्रति कुंतल बोली गई। ग्राहकी का समर्थन न मिलने तथा रीसेलोरो की बिकवाली आने से चीनी पूरे सप्ताह के दौरान 25 रुपए घटकर मिल डिलीवरी चीनी 4100/4200 तथा हाजिर में इसके भाव 4375/4500 रुपए प्रति कुंतल रह गई। डालर मजबूत होने एवं अमरीका ईरान के बीच शांति समझौता की संभावना के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चीनी वायदा दबाव में रहा। सटोरिया लिवाली घटने से लंदन चीनी वायदा अगस्त 446 से घटकर 444 डॉलर प्रति टन रह गए।
जैसा कि हम जानते हैं कि कोई व्यक्ति जब करवट बदलता है तो मात्र उसकी दिशा बदलती है पर जब समय बदलता है तो वह उसकी दशा को कुछ इस तरह बदल सकता है जिसको समझना...
जो कर्मठ नहीं है, जिसे आत्मबोध नहीं है, जो अपने धर्म से विमुख है, धन का सदुपयोग नहीं करता व उसे धर्म के कार्य में भी नहीं लगाता, धन का अनावश्यक संचय करता है,...
विकास के नये दौर को हम जिस तरह Labour v/s Leisure (परिश्रम के स्थान पर आराम) इकोनॉमी और उससे पैदा होने वाली बेरोजगारी बढ़ाने वाली समाज व्यवस्था के नाम से...
जब कोई देश Global Capitalist System की व्यवस्था को अपना लेता है तो वहां पूंजी प्रधान ऐसे अनेक घटनाक्रम घटित होते चले जाते हैं जो दिखने में व्यक्ति की सफलता......
जब कोई देश Creative के स्थान पर Distributive Capitalism या जो रुपैया जमा है उसे ही नहीं वरन अप्रत्याशित उधार लेकर विकास करने की प्रक्रिया को अपनाते हुए गति......