रूई में गिरावट आने के कारण तथा बुनकरों की मांग कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान सूत बाजार में कॉटन यार्न के भाव 5/10 रुपए प्रति किलो घट गये। उठाव न होने से कॉटन वेस्ट के भाव 3/5 रुपए प्रति किलो घट गये। अंतर्र्राष्टï्रीय बाजार में कॉटन वायदे में नरमी का रुख होने तथा कताई मिलों की मांग कमजोर होने से पंजाब जे-34 रूई के भाव 6000/6300 रुपए प्रति मन रह गया। रूई की कीमतों में आई भारी गिरावट तथा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा व लोकल की बुनकरों की मांग घटने से 10 कोन 5/10 रुपए घटकर 150/155 रुपए तथा 20 कोन के भाव 165/175 रुपए प्रति किलो रह गये। 2/6 कोन भी उठाव न होने से 5 रुपए घटकर 130/140 रुपए प्रति किलो पर आ गया। हौजरी निर्माताओं की मांग कमजोर होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से 30 कोन के भाव हौजरी यार्न 10 रुपए घटकर 290/300 रुपए प्रति किलो रह गये। उठाव न होने से 20 नम्बर के भाव भी 285/290 रुपए तथा 34 नम्बर के भाव 300/310 रुपए पर सुस्त रहे। मिर्जापुर, भदौही, सीतापुर के दरीगलीचा व डस्टर निर्माताओं की मांग कमजोर होने से वेस्ट कॉटन यार्न नॉन डाईंग के भाव 64 रुपए तथा डाईंग के भाव 72 रुपए प्रति किलो पर सुस्त रहे। ओपन एंड मिलों की मांग कमजोर होने से कॉटन वेस्ट के भाव 3/5 रुपए घटकर फ्लैट स्वीपिंग 105/106 रुपए तथा बिलो ड्रापिंग 70/72 रुपए एवं कोम्बर के भाव 129/130 रुपए प्रति किलो रह गये।